{"_id":"5dabd5c68ebc3e93db11bd1f","slug":"war-film-and-laal-kaptaan-box-office-collection","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"18वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर कायम है 'वॉर' की रफ्तार, औंधे मुंह गिरी सैफ की 'लाल कप्तान'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
18वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर कायम है 'वॉर' की रफ्तार, औंधे मुंह गिरी सैफ की 'लाल कप्तान'
एंटरटेनमेंट डेस्क
Published by: shrilata biswas
Updated Sun, 20 Oct 2019 11:40 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
लाल कप्तान और वॉर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'वॉर' को रिलीज हुए 18 दिन हो चुके हैं लेकिन फिल्म अभी भी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। खासकर फिल्म के एक्शन सीन्स फैंस का दिल जीतने में कामयाब रहे। शनिवार को वीकेंड के मौके पर फिल्म ने अपनी रफ्तार बरकरार रखी है।
2 of 5
war film
- फोटो : social media
फिल्म की कमाई को देखते हुए अनुमान है कि शनिवार को हिंदी वर्जन ने 3 करोड़ जुटा लिए होंगे। बॉक्स ऑफिस इंडिया डॉट कॉम के मुताबिक, ऋतिक और टाइगर की फिल्म 'वॉर (War)' ने अपने तीसरे शुक्रवार को 2.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इस तरह 18 दिन में इसने कुल 281 करोड़ जुटा लिए हैं।
3 of 5
war film
- फोटो : social media
फिल्म में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के साथ वाणी कपूर लीड रोल में हैं। फिल्म में इंटरनेशनल लेवल के एक्शन सीन हैं। पॉल जेनिंग्स, फ्रैंज स्पिलहॉस, सी यंग ओ और परवेज शेख ने इन एक्शन सीन्स का ताना बाना बुना है। इसे सिद्धार्थ आनंद ने निर्देशित किया है जबकि यशराज फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Laal Kaptaan
- फोटो : सोशल मीडिया
बीते शुक्रवार सैफ अली खान की फिल्म 'लाल कप्तान' रिलीज हुई। फिल्म को क्रिटिक्स ने मिले जुले रिएक्शन दिए हैं। फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन पर नजर डालें तो दर्शकों ने ठंडी प्रतिक्रिया दी है। हालांकि वीकेंड पर इसकी कमाई में थोड़ा इजाफा हो सकता है। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि फिल्म पहले और दूसरे दिन एक करोड़ के आस-पास बिजनेस करने में कामयाब रही।
विज्ञापन
5 of 5
Laal Kaptaan teaser
- फोटो : video
फिल्म का बजट 150 करोड़ रुपये के करीब बताया जा रहा है। इस लिहाज से देखें तो से फिल्म का पहले दिन का बजट बहुत ज्यादा कम है। फिल्म में सैफ अली खान के साथ जोया हुसैन, मानव विज और दीपक डोबरियाल जैसे अभिनेता हैं। 'तुंबाड' और 'रांझणा' जैसी फिल्मों के मेकर्स ने लाल कप्तान बनाया है और इसका निर्देशन 'एनएच10' नवदीप सिंह ने किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।