फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऋतिक-टाइगर की 'वॉर' का टिकट मिलना मुश्किल, मेकर्स ने दर्शकों के लिए उठाया बड़ा कदम

Sat, 05 Oct 2019 11:24 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 05 Oct 2019 11:24 AM IST
विज्ञापन
War makers increase screen of Hrithik Roshan and Tiger Shroff after collect good Collection
वॉर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'वॉर' ने शानदार कलेक्शन करके सभी को हैरान कर दिया है। दर्शक ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ की जोड़ी और एक्शन को काफी पसंद कर रहे हैं। यही वजह है जो फिल्म 'वॉर' अपने पहले ही दिन रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन करते हुए 53.35 करोड़ रुपये की बंपर ओपनिंग की। फिल्म की शानदार सफलता को देखते हुए अब मेकर्स ने बड़ा फैसला किया है। 

War makers increase screen of Hrithik Roshan and Tiger Shroff after collect good Collection
War - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

एडीटीवी की खबर के अनुसार 'वॉर' के मेकर्स और निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने इस फिल्म की स्क्रीन्स को बढ़ाने का फैसला किया है। इस फिल्म की स्क्रीन्स बढ़ाने से 'वॉर' की कमाई में इजाफा होना तय है। खबर है कि 'वॉर' फिल्म की करीब 150-200 स्क्रीन्स को और बढ़ा दिया है। मेकर्स ने ये फैसला दर्शकों को फिल्म पसंद करने और एडवांस बुकिंग की वजह से लिया है। 

War makers increase screen of Hrithik Roshan and Tiger Shroff after collect good Collection
War - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

गौरतलब है कि वॉर की एडवांस बुकिंग के चलते लोगों को शो नहीं मिल पा रहे हैं, इससे उन्हें काफी परेशानी भी हो रही है। जिसके चलते वॉर की स्क्रीन्स बढ़ाने का फैसला किया गया है। अभी तक वॉर को करीब 4000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। वहीं यशराज बैनर की सबसे बड़ी फिल्म वॉर अब हिंदी सिनेमा की भी बिगेस्ट ओपनर फिल्म बन गई है। फिल्म ने पहले ही दिन देश भर में कुल 53.35 करोड़ रुपये की बंपर ओपनिंग की। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 24.35 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसके साथ ही फिल्म का कुल दो दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 77.70 करोड़ रुपये हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
War makers increase screen of Hrithik Roshan and Tiger Shroff after collect good Collection
War Song Ghungroo - फोटो : Social Media

फिल्म की इस सफलता का जश्न मनाने के लिए हाल में इस फिल्म की सक्सेस पार्टी रखी गई। इस समारोह में फिल्म की मुख्य स्टारकॉस्ट (ऋतिक-टाइगर-वाणी) से लेकर निर्देशक सिद्वार्थ आनंद भी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर फिल्म की इस कामयाबी का केक काटकर जश्न मनाया। इस खास मौके पर ऋतिक और टाइगर ने फिल्म से जुड़े अपने अनुभव और सफलता पर अपनी खुशी साझा की।

विज्ञापन
War makers increase screen of Hrithik Roshan and Tiger Shroff after collect good Collection
वॉर - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला

इस खास मौके पर फिल्म के निर्देशक सिद्वार्थ आनंद ने एक बड़ी घोषणा की। दरअसल जब उनसे फिल्म के क्लाइमेक्स के आधार पर सवाल पूछा गया कि क्या आपने पहले से ही निश्चित कर लिया था कि आप इसका सीक्वल बनाएंगे तो सिद्वार्थ ने कहा कि मेरे दिमाग में इसे लेकर आइडिया है। संभव है की बहुत जल्द हम एक साथ बैंठे और इस सिलसिले में आगे का कुछ प्लान बनाएं। इससे साफ जाहिर होता है कि वॉर के सीक्वल की जल्द तैयारियां शुरू हो सकती हैं। 

पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर 'वॉर' का कलेक्शन देख मेकर्स हुए गदगद, सक्सेस पार्टी में निर्देशक का बड़ा एलान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed