{"_id":"69903468ecdd4303850d12a5","slug":"watch-these-romantics-movies-on-this-valentine-s-day-veer-zaara-jab-we-met-ye-jawani-ye-diwani-and-more-2026-02-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'वैलेंटाइन डे' पर देखें बॉलीवुड की सदाबहार सात रोमांटिक फिल्में, 'वीर जारा' से लेकर 'आशिकी 2' तक शामिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'वैलेंटाइन डे' पर देखें बॉलीवुड की सदाबहार सात रोमांटिक फिल्में, 'वीर जारा' से लेकर 'आशिकी 2' तक शामिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Sat, 14 Feb 2026 02:22 PM IST
सार
Valentine's Day: आज 14 फरवरी को 'वेलेंटाइन डे' है, जिसे लेकर लवर्स के बीच खासा उत्साह देखने को मिलता है। अगर आप अपने दिन को और खास बनाना चाहते हैं तो घर बैठे अपने पार्टनर के साथ इन सात बॉलीवुड रोमांटिक फिल्मों में से किसी को भी देख सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 8
'वैलेंटाइन डे'
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
'वैलेंटाइन डे' हर साल 14 फरवरी को मनाया जाता है। 'वैलेंटाइन डे' को प्यार मनाने का सबसे खास दिन माना जाता है। बॉलीवुड फिल्मों में कई ढेर सारी दिल छू लेने वाली लव स्टोरी और गाने हैं, जो हर उम्र के लोग पसंद करते हैं। अगर आप इस वैलेंटाइन में घर पर ही अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक मूड बनाना चाहते हैं, तो यहां कुछ बेहतरीन बॉलीवुड रोमांटिक फिल्में हैं, जिन्हें आप देख सकते हैं।
2 of 8
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे
- फोटो : सोशल मीडिया
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे
शाहरुख खान और काजोल की क्लासिक फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' आज भी दर्शकों की सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक है। राज और सिमरन यूरोप में मिलते हैं, प्यार हो जाता है, लेकिन सिमरन की शादी पहले से ही तय होती है। राज भारत आकर सबका दिल जीतता है। इसे आप घर बैठे अपने पार्टनर के साथ अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
3 of 8
जब वी मेट
- फोटो : सोशल मीडिया
जब वी मेट
2007 में रिलीज हुई शाहिद कपूर और करीना कपूर की सुपरहिट रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'जब वी मेट' है। इस फिल्म की जबरदस्त कहानी और गाने दर्शकों के दिलों को छू गए। इसकी स्टोरी एक उदास बिजनेसमैन आदित्य (शाहिद कपूर) और बिंदास गीत (करीना कपूर) की कहानी है, जो पहली बार ट्रेन में मिलते हैं। मजेदार डायलॉग, शानदार गाने और फील-गुड स्टोरी हर किसी को पसंद आई। आप इसे भी अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
वीर जारा
- फोटो : सोशल मीडिया
वीर जारा
यश चोपड़ा की निर्देशित फिल्म 'वीर जारा' 2004 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शाहरुख खान और प्रीति जिंटा ने अभिनय किया है। फिल्म में इन दोनों की बेहतीन लव स्टोरी हर किसी को पसंद आई। इसकी कहानी भारतीय पायलट वीर (शाहरुख) और पाकिस्तानी लड़की (प्रीति) जारा के प्यार की कहानी है। यह एक इमोशनल प्रेम कहानी है। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 8
ये जवानी है दीवानी
- फोटो : सोशल मीडिया
ये जवानी है दीवानी
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' की कहानी एक खास मानली ट्रिप से शुरू होती है, जहां पर कबीर और नैना की असली मुलाकात होती है। इस फिल्म की कहानी में हर इमोशन को बखूबी दिखाया गया है। इसे आप अपने पार्टनर के साथ अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।