सब्सक्राइब करें

Wedding Anniversary: ऐसे शुरू हुई थी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की लव स्टोरी, जानें पहली डेट से जुड़ा किस्सा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Sun, 14 Nov 2021 12:48 PM IST
विज्ञापन
Wedding Anniversary: Ranveer Singh and Deepika Padukone's love story, know the story behind first date
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी को आज तीन साल पूरे हो गए हैं। दोनों ने 14 नवंबर, 2018 को इटली में शादी की थी। इटली के लेक कोमो स्थित 700 साल पुराने विला डेल बालबियानेलो में कोंकणी और फिर सिंधी रीति-रिवाज से दोनों ने शादी की थी। कई सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाले रणवीर-दीपिका की लव स्टोरी बेहद दिलचस्प है। दीपिका और रणवीर फिल्म राम लीला के बाद ही एक दूसरे के करीब आए थे, लेकिन सच तो ये है कि दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत फिल्म की शूटिंग से पहले ही हो गई थी। आज उनकी शादी की तीसरी सालगिरह पर जानिए कैसे शुरू हुई बॉलीवुड की सबसे मशहूर प्रेम कहानी।

Trending Videos
Wedding Anniversary: Ranveer Singh and Deepika Padukone's love story, know the story behind first date
दीपिका पादुकोण- रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसे शुरू हुई लव स्टोरी
फिल्म रामलीला की कास्टिंग को लेकर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का नाम लगभग फाइनल हो चुका था। दोनों की मुलाकात डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के घर हुई थी। वहीं दोनों ने साथ में लंच किया। इस दौरान दीपिका के दांत में खाना फंस गया था। जिसे देखकर रणवीर ने दीपिका को इशारा किया कि उनके दांतो में कुछ फंस गया है। तब दीपिका ने बड़े प्यार से रणवीर से कहा था कि तुम निकाल दो। बस यहीं से दोनों के दिल मिल गए। आज भी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इस मुलाकात को अपनी पहली डेट मानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Wedding Anniversary: Ranveer Singh and Deepika Padukone's love story, know the story behind first date
रणवीर, दीपिका - फोटो : सोशल मीडिया

एक दूसरे में खो गए दोनों
रामलीला की शूटिंग के दौरान में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के कई लव मेकिंग सीन भी थे। कहा जाता है कि कुछ सीन्स करते वक्त दोनों इतने ज्यादा खो गए थे कि डायरेक्टर के कट बोलने के बाद भी वह नहीं रुके।

Wedding Anniversary: Ranveer Singh and Deepika Padukone's love story, know the story behind first date
रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

किस सीन देख लोग हुए हैरान
कहा जाता है कि इस फिल्म के गाने अंग लगा दे रे.. की शूटिंग के दौरान दोनों बहक गए थे। इस गाने में किसिंग सीन बहुत पैशिनेट तरह से किया गया था। इस फिल्म के बाद से ही दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई थी। 

विज्ञापन
Wedding Anniversary: Ranveer Singh and Deepika Padukone's love story, know the story behind first date
रणवीर सिंह,दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

साथ में की कई फिल्में
राम-लीला के बाद दीपिका और रणवीर ने फाइनडिंग फैनी, बाजीराव-मस्तानी और पद्मावत मे साथ काम किया है। इसके अलावा फिल्म '83' में भी दोनों की जोड़ी नजर आएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed