{"_id":"6190b33669e7846b16311152","slug":"rani-was-nervous-to-film-romantic-scenes-with-aamir-and-srk-had-a-crush-on-them","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रानी मुखर्जी का खुलासा: शाहरुख और आमिर पर हो गया था क्रश, नहीं कर पा रही थी रोमांटिक सीन...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रानी मुखर्जी का खुलासा: शाहरुख और आमिर पर हो गया था क्रश, नहीं कर पा रही थी रोमांटिक सीन...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sun, 14 Nov 2021 12:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रानी मुखर्जी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने आमिर खान और शाहरुख खान के साथ रोमांटिक सीन को लेकर नया खुलासा किया है। उनका कहना है कि वह शाहरुख व आमिर के साथ रोमांटिक सीन्स की शूटिंग को लेकर नर्वस थी, क्योंकि उन्हें कयामत से कयामत तक और दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे फिल्म देखने के बाद इन दोनों ही अभिनेताओं पर क्रश हो गया था।
Trending Videos
2 of 5
सैफ अली खान, रानी मुखर्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
रानी मुखर्जी ने यह खुलासा कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो 'द कपिल शर्मा शो' में किया। इस कॉमेडी शो के होस्ट कपिल शर्मा ने रानी मुखर्जी से पूछा कि क्या वह कभी किसी वरिष्ठ अभिनेता के साथ शॉट देने से घबराती हैं। इस पर रानी मुखर्जी ने बताया कि वह बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन के साथ शूटिंग करने से थोड़ी डरी हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
रानी मुखर्जी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हालांकि रानी मुखर्जी ने यह भी कहा कि अमिताभ बच्चन सेट पर सभी को सहज महसूस कराते हैं। रानी मुखर्जी ने बताया कि वह फिल्म गुलाम और कुछ कुछ होता है के दौरान आमिर खान और शाहरुख खान के साथ रोमांटिक दृश्यों को फिल्माने को लेकर 'नर्वस' थी।
4 of 5
रानी मुखर्जी
- फोटो : Social Media
रानी मुखर्जी ने कहा कि तब मैं खुद 16-17 साल की थी और मैंने आमिर एवं शाहरुख खान को बड़े पर्दे पर देखा था। फिल्म कयामत से कयामत तक देखते ही आमिर के लिए दिल धड़कता था और शाहरुख की दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे फिल्म देख कर ...युवा क्रश हो गया था। रानी ने बताया कि इन दोनों ही अभिनेताओं की फिल्म देखने के बाद उनको इनसे क्रश हो गया था।
विज्ञापन
5 of 5
रानी मुखर्जी
रानी मुखर्जी ने कहा कि फिल्म गुलाम में एक रोमांटिक दृश्य की शूटिंग के दौरान वह आमिर के जूते के फीते देखते रह गई थी। उन्होंने कहा, मुझे डर लग रहा था कि मैं अगर आमिर की आंखों में देख लूं तो प्यार ना हो जाए। उन्होंने कहा कि आमिर ने कैसे उनको यह समझाया था कि उस दृश्य के लिए उनकी आँखों में देखना होगा और घबराना नहीं चाहिए। आमिर ने रानी को यह भी बताया था कि कैमरा शुरू होने से पहले उन्हें इस सीन के लिए सहज होना होगा। रानी मुखर्जी ने कहा कि फिर मैं इतना सीख गई उनके साथ की अब एक पेड़ खड़ा कर दो मेरे सामने तो मैं उनसे भी रोमांस कर लूंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।