फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Children’s Day 2021: बच्चों पर आधारित इन बॉलीवुड फिल्मों ने किया सभी को प्रेरित, बाल दिवस पर जरूर देखें यह मूवीज

Sun, 14 Nov 2021 12:32 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 14 Nov 2021 12:32 PM IST
विज्ञापन
Childrens Day 2021: These Bollywood films based on children inspired everyone must watch these movies on Childrens Day
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

देशभर में आज बाल दिवस मनाया जा रहा है। खास तौर पर बच्चों के लिए समर्पित यह दिन देश के प्रथम प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर मनाया जाता है। यह दिन बच्चों से जुड़ी समस्याओं और उनके निवारण के साथ ही बच्चों के समाज में उपयोगिता को याद करने के लिए मनाया जाता है। हर व्यक्ति के जीवन में बचपन के दिन बेहद खास होते हैं। इन दिनों की यादें सदाबहार होती हैं। बचपन इंसान के जीवन की नींव होता है। बचपन का यह दौर कई मायनों में हमारे जीवन को भी प्रभावित करता है। बॉलीवुड में बच्चों के जीवन को दर्शाती कई ऐसी फिल्में बनी हैं, जो बच्चों को प्रेरित करती हैं। आइए जानते है बॉलीवुड की ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में -

 

मासूम (1983)

साल 1983 में आई फिल्म मासूम बच्चों से जुड़े एक भावुक कर देने वाले विषय पर आधारित थी। गोद लिए बच्चों की समस्याओं पर बनी इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, शबाना आजमी, सुप्रिया पाठक और जुगल हंसराज मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातुड़कर भी इस फिल्म में बतौर बाल कलाकार नजर आई थीं। इस फिल्म का मशहूर गाना ‘लकड़ी की काठी’ आज भी बच्चों का काफी पसंद आता है। 

Childrens Day 2021: These Bollywood films based on children inspired everyone must watch these movies on Childrens Day
तारे जमीन पर - फोटो : सोशल मीडिया

तारे जमीन पर (2007)

साल 2007 में आई आमिर खान स्टारर फिल्म तारे जमीन पर को लोगों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म के जरिए बच्चों से जुड़े एक गंभीर मुद्दे को उठाने की कोशिश की गई थी। फिल्म में ऐसे बच्चों के बारे में दिखाया गया जो पढ़ाई में कमजोर लेकिन काफी क्रिएटिव होते हैं। अमोल गुप्ते और आमिर खान द्वारा निर्देशित इस फिल्म की दर्शकों ने काफी सराहना की थी। 

Childrens Day 2021: These Bollywood films based on children inspired everyone must watch these movies on Childrens Day
आई एम कलाम - फोटो : सोशल मीडिया

आई एम कलाम (2010)

नीला माधब पांडा की निर्देशित इस फिल्म को दर्शकों के साथ ही समीक्षकों ने भी खूब सराहा था। इस फिल्म के लिए हर्ष मायर ने नेशनल अवार्ड भी जीता था। फिल्म एक ऐसे बच्चे की कहानी पर आधारित थी, जो भारत के पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय ए पी जे अब्दुल कलाम से बहुत प्रभावित होता है और उनसे मिलने की ख्वाहिश करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Childrens Day 2021: These Bollywood films based on children inspired everyone must watch these movies on Childrens Day
स्टैनली का डब्बा - फोटो : सोशल मीडिया

स्टैनली का डब्बा (2011)

साल 2011 में रिलीज हुई यह कॉमेडी ड्रामा फिल्म को अमोल गुप्ते ने डायरेक्ट किया था। यह फिल्म एक ऐसे लड़के की कहानी है, जो हमेशा अपने दोस्त का टिफिन खाता है, लेकिन कभी भी अपने लिए लंच नहीं लाता। इस फिल्म में काफी ट्विस्ट और टर्न देखने को मिले। बेहद साधारण तरीके से बनी इस फिल्म में थोड़ी बहुत कॉमेडी बच्चों का भरपूर मनोरंजन करेगी।

विज्ञापन
Childrens Day 2021: These Bollywood films based on children inspired everyone must watch these movies on Childrens Day
चिल्लर पार्टी - फोटो : सोशल मीडिया

चिल्लर पार्टी (2011)

2011 में आई यह फिल्म बच्चों पर आधारित एक फैमिली ड्रामा है। इस फिल्म को नितेश तिवारी और विकास बहल द्वारा निर्देशित किया गया था। फिल्म में एक बच्चों के ग्रुप को दिखाया गया है। ये सभी बच्चे अनाथ होते हैं, जो अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते हैं। इस फिल्म को नेशनल अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed