{"_id":"6190b17779fbeb1d49421f6e","slug":"ranbir-kapoor-and-alia-bhatt-might-get-engaged-in-november-2021-says-reports","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वेडिंग बेल्स: नवंबर में ही सगाई करने वाले हैं रणबीर और आलिया? तारीख और जगह भी आ गई सामने","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
वेडिंग बेल्स: नवंबर में ही सगाई करने वाले हैं रणबीर और आलिया? तारीख और जगह भी आ गई सामने
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Sun, 14 Nov 2021 12:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वेडिंग सीजन जोरों पर हैं और हर तरफ शादी की खबरें सुनने को मिल रही है। इस सीजन आम लोग ही क्या मनोरंजन जगत के सितारे भी शादी के बंधन में बंध रहे हैं। कुछ सितारों के रिश्ते की पक्की खबर सामने आ चुकी है तो वहीं कई सितारों की शादी की खबरें अभी सिर्फ चर्चा में ही है। शनिवार को राजकुमार राव और पत्रलेखा ने एक दूसरे को अंगूठी पहनाकर सगाई कर ली और आज 14 नंवबर को वह शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दूसरी तरफ कटरीना और विक्की की शादी की खबरें भी रोज सुर्खियां बटोर रही हैं।
इसी महीने सगाई करने वाले हैं रणबीर-आलिया?
इसी बीच रणबीर और आलिया की शादी की खबरें भी आ रही हैं। हालांकि जहां पहले ऐसा कहा जा रहा था कि दोनों अगले साल शादी करने वाले हैं तो वहीं अब खबर आ रही है कि ब्रह्मास्त्र कपल इसी महीने सगाई कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आलिया और रणबीर 29 नवंबर को परिवार और दोस्तों के बीच सगाई की रस्म को पूरा कर सकते हैं। हालांकि उनकी सगाई की खबरों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
2 of 5
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
सबसे खास बात यह है कि बताया जा रहा है कि रणबीर आलिया राजस्थान में ही सगाई करने का प्लान बना रहे हैं। गौरतलब है कि कटरीना कैफ और विक्की कौशल की भी राजस्थान में शादी करने की खबर आ रही है। ऐसे में लग रहा है कि वेडिंग सेरेमनी के लिए राजस्थान सेलेब्स की पहली पसंद बन चुका है।
3 of 5
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में रणबीर कपूर पैपराजी द्वारा स्पॉट किए गए जहां उसे शादी को लेकर सवाल किए गए लेकिन रणबीर ने इस पर कुछ नहीं कहा। वहीं इससे पहले रणबीर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर कोरोना महामारी नहीं आई होती तो वह शादी कर चुके होते।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वहीं यह भी खबर है कि आदित्य सील भी अनुष्का रंजन संग शादी करने वाले हैं। वहीं आलिया अनुष्का रंजन की अच्छी दोस्त हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि वह अपनी बेस्ट फ्रैंड की शादी में परफॉर्मेंस भी देंगी और इसमें रणबीर कपूर भी उनका साथ देंगे।
विज्ञापन
5 of 5
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट
- फोटो : फाइल
हाल ही में एक चैट सेशन में आलिया ने कई सवालों के जवाब दिए। इसके साथ ही उनसे शादी का सवाल पूछ लिया गया जिस पर आलिया ने कहा, ‘मुझसे हजारों लोग सवाल करते हैं, जिसमें ज्यादा लोग यही पूछते हैं कि मैं शादी कब कर रही हूं।’ आलिया ने अपने जवाब को यही बीच में छोड़ दिया है। यानी एक्ट्रेस अभी अपनी शादी पर ज्यादा कुछ बोलना नहीं चाहती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।