सब्सक्राइब करें

Box Office Report: छठे दिन ऐसा है 'शाबाश मिथु' और 'हिट द फर्स्ट केस' का हाल, धीमी पड़ी 'थॉर' की रफ्तार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 21 Jul 2022 12:47 PM IST
सार


 

विज्ञापन
wednesday Box Office Report hit the first case thor love and thunder shabaash mithu
थॉर: लव एंड थंडर, हिट द फर्स्ट केस - फोटो : सोशल मीडिया

दर्शकों के मनोरंजन के लिए हर शुक्रवार को कई फिल्में रिलीज होती हैं। इनमें से कई फिल्में लोगों को पसंद आती हैं तो वहीं कई सिरे से नकार दी जाती हैं। कई बार ऐसा भी होता है कि फिल्मों की बढ़िया कहानी होने के बावजूद वह लोगों द्वारा पसंद नहीं की जाती है। इस शुक्रवार भी बॉक्स ऑफिस पर दो बड़े स्टार तापसी पन्नू और राजकुमार राव की फिल्में रिलीज हुई हैं। जिनमें से तापसी की फिल्म 'शाबाश मिथु' को लोगों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम साबित हो रही है, वहीं राजकुमार राव की फिल्म 'हिट द फर्स्ट केस' बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कलेक्शन कर रही है। तो आइये जानते हैं बुधवार को कौन सी फिल्म ने कितनी कमाई की है।

Trending Videos
wednesday Box Office Report hit the first case thor love and thunder shabaash mithu
हिट द फर्स्ट केस - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हिट द फर्स्ट केस
राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की हिट - द फर्स्ट केस अच्छी समीक्षा मिलने के बावजूद दर्शकों को प्रभावित करने में असफल रही। फिल्म ने ओपनिंग डे पर धीमी शुरुआत के बाद रफ्तार पकड़नी शुरू की थी, लेकिन अब भी ये फिल्म उम्मीद के मुताबिक स्कोर नहीं कर पा रही है। इस समय हिट द फर्स्ट केस महज 10 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार करने के लिए संघर्ष कर रही है। अब तक फिल्म की कुल कमाई 7.34 करोड़ रुपये हो चुकी है। यह फिल्म तेलुगु पुलिस ड्रामा हिट का हिंदी रीमेक है। यह एक पुलिस वाले की कहानी है जो एक लापता महिला की तलाश में है। फिल्म में सान्या मल्होत्रा ने मुख्य भूमिका निभाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
wednesday Box Office Report hit the first case thor love and thunder shabaash mithu
शाबाश मिट्ठू - फोटो : सोशल मीडिया

शाबाश मिथु
तापसी पन्नू स्टारर फिल्म शाबाश मिथु को भी बढ़िया रिव्यू मिला था, इसके बावजूद फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम साबित हो रही है। ओपनिंग डे पर ये फिल्म ने धीमी शुरुआत की थी। उम्मीद की जा रही थी वीकेंड पर फिल्म कुछ कमाल कर सकती है, लेकिन संडे के बाद भी मामला ठंडा नजर आया। इसके बाद ये फिल्म मंडे टेस्ट में भी फेल हो गई। बुधवार को फिल्म की कमाई की बात करें तो तापसी पन्नू की इस मूवी ने टोटल करीब दो करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया है।

wednesday Box Office Report hit the first case thor love and thunder shabaash mithu
थॉर: लव एंड थंडर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

थॉर लव एंड थंडर
सिनेमाघरों में चल रही फिल्म थॉर लव एंड थंडर की रफ्तार अब कम होती नजर आ रही है। थॉर लव एंड थंडर के चौदहवें दिन के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने हिंदी में महज 47 लाख का आंकड़ा छुआ है। फिल्म ने पहले हफ्ते में 81.76 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। इसमें हिंदी संस्करण की कमाई 24.23 करोड़ रुपये रही। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed