बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के मुताबिक सिनेमाघरों में इस साल साउथ की फिल्मों का ही दबदबा रहा है। लेकिन साल के आखिर में रिलीज हुई सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 2' ने साबित कर दिया है कि बॉलीवुड की दीवानगी लोगों के बीच अभी भी है। इस समय एक तरफ जहां हॉलीवुड की मच अवेटेड फिल्म 'अवतार 2' बॉक्स ऑफिस तक दर्शकों को खींच रही है। वहीं दूसरी तरफ शुक्रवार को रिलीज हुई रणवीर सिंह की 'सर्कस' ने अब तक महज 28.30 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इस फिल्म की तुलना में अपने छठे हफ्ते में भी अजय देवगन की 'दृश्यम 2' लाखों में कमाई करके सबको चौंकाने का काम कर रही है। हालांकि छठा हफ्ते तक आते-आते 'दृश्यम 2' भी लाखों में कमाई कर रही है। चलिए जानते हैं इन तीनों फिल्मों का बुधवार को बॉक्स कलेक्शन कैसा रहा...
Box Office Report: फ्लॉप होने की कगार पर 'सर्कस', 'अवतार 2' की कमाई में आई गिरावट, पढ़िए बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवतार 2
हॉलीवुड फिल्म 'अवतार 2' इस समय बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। हालांकि पहले साप्ताहांत अच्छा प्रदर्शन करने के बाद जेम्स कैमरून निर्देशित इस फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। ओपनिंग वीक में एक दिन में 46 करोड़ रुपये तक कमाने वाली 'अवतार 2' की कमाई अब सिंगल डिजिट में सिमट कर रह गई है। शुरुआती आंकड़ो के अनुसार फिल्म ने अपने दूसरे बुधवार यानी 13वें दिन 9.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसके साथ ही जेम्स कैमरून की फिल्म ने 13 दिनों में कुल 284.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
Rajesh Khanna: 17 ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार थे राजेश खन्ना, ऐसा था उनका रुतबा
सर्कस
रणवीर सिंह की 'सर्कस' सिनेमाघरों में फ्लॉप साबित हो रही है। बॉक्स ऑफिस पर खराब शुरुआत के बाद फिल्म ने बुधवार तक सिर्फ 28.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं बुधवार के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म के संग्रह में और गिरावट देखने को मिली है। फिल्म ने अपने छठे दिन 2.25 करोड़ रुपये का ही कारोबार किया है।
Rajesh Khanna: 70 के दशक में राजेश खन्ना के स्टारडम का था जलवा, गाड़ी की धूल से मांग भर लेती थीं लड़कियां
दृश्यम 2
अजय देवगन की 'दृश्यम 2' नवंबर में सिनेमाघरों में हिट होने के बाद से ही दर्शकों का दिल जीत रही है। एक महीने से अधिक का समय हो गया है, लेकिन 'दृश्यम 2' अब भी बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है। फिल्म की बुधवार की कमाई की बात करें तो 'दृश्यम 2' ने 41वें दिन में 70 लाख रुपये का कारोबार किया है। इसके बाद 'दृश्यम 2' का कुल कलेक्शन 230.15 करोड़ रुपये हो गया है।
Pulkit Samrat: सलमान की बहन संग इश्क फरमा चुके हैं पुलकित, लिस्ट में इन एक्ट्रेस के नाम भी शुमार