फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Wednesday Box Office Collection: 'सलार' के साथ 'डंकी' का भी धमाल, बॉक्स ऑफिस पर 'एनिमल' चल रही धीमी चाल

Thu, 04 Jan 2024 10:44 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 04 Jan 2024 10:44 AM IST
विज्ञापन
Wednesday Box Office Report prabhas salaar Shah Rukh khan dunki Ranbir Kapoor Bobby animal films collections
सलार,एनिमल,डंकी - फोटो : सोशल मीडिया

नए साल पर भी बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों का जादू छाया हुआ है। एक और प्रभास की सलार का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़ा हुआ है तो दूसरी तरह शाहरुख खान की फिल्म डंकी भी 200 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री कर चुकी है। वहीं रिलीज के एक महीने बाद भी एनिमल का जलवा बरकरार है। हालांकि, एनिमल की कमाई में कभी उछाल तो कभी गिरावट नजर आ रही है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि बुधवार को किस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया।

Wednesday Box Office Report prabhas salaar Shah Rukh khan dunki Ranbir Kapoor Bobby animal films collections
सलार - फोटो : सोशल मीडिया

सलार
प्रभास की फिल्म 'सलार: पार्ट 1-सीजफायर' का जादू दर्शकों के बीच खूब देखने को मिला रहा है। यह फिल्म 22 दिसंबर को रिलीज हुई थी। रिलीज के बाद से ही फिल्म देश ही नहीं, बल्कि विदेशी बॉक्स ऑफिस पर भी धूम मचा रही है। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी इस फिल्म में प्रभास के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी दो पक्के दोस्त के दुश्मन बनने तक का सफर दिखाती है। वहीं कमाई की बात करें तो फिल्म ने बुधवार यानी 13वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 5.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। ऐसे में सलार की कुल कमाई अब 373.57 करोड़ रुपये हो चुकी है।

Wednesday Box Office Report prabhas salaar Shah Rukh khan dunki Ranbir Kapoor Bobby animal films collections
फिल्म 'डंकी' - फोटो : सोशल मीडिया

डंकी
21 दिसंबर को रिलीज हुई शाहरुख खान की डंकी का भी जलवा बॉक्स ऑफिस पर जारी है। राजकुमारी हिरानी के निर्देशन में बनी शाहरुख खान और तापसी पन्नू की फिल्म उन दोस्तों की कहानी दिखाती है, जो अपने सपनों को सच करने के लिए अवैध रूप से लंदन जाने के जद्दोजहद में हैं। वहीं कमाई की बात करें तो फिल्म ने बुधवार 14वें दिन 3.30 करोड़ रुपये की कमाई की। अब डंकी का कुल कलेक्शन 203.92 करोड़ रुपये हो चुका है।
Deepika Ranveer: मां बनने वाली हैं दीपिका पादुकोण? इंटरव्यू में किया खुलासा, बोलीं- रणवीर और मुझे बच्चे पसंद

विज्ञापन
विज्ञापन
Wednesday Box Office Report prabhas salaar Shah Rukh khan dunki Ranbir Kapoor Bobby animal films collections
एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया

एनिमल
एक दिसंबर को रिलीज हुई एनिमल ने कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़े। फिल्म को लेकर हुए विवाद के बावजूद फिल्म ने बंपर कमाई की। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल जैसे कई सितारे मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की रिलीज को एक महीने से ज्यादा हो चुका है। गुजरते दिनों के साथ फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की जा रही है। एनिमल ने बुधवार को यानी 34वें दिन 50 लाख रुपये की कमाई की। वहीं अब फिल्म का कुल कलेक्शन 547.52 करोड़ रुपये हो चुका है।
KWK 8: जान्हवी कपूर ने बताया लड़के उनमें क्या करते हैं नोटिस, इस अभिनेता के मैसेज से मिला था हिंट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed