{"_id":"6583c3400002da95fa0f249b","slug":"wednesday-box-office-report-ranbir-kapoor-animal-and-vicky-kaushal-sam-bahadur-day-20-collection-2023-12-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Wednesday Box Office: दर्शकों पर खूब छाया 'एनिमल' का खुमार, जानें 'सैम बहादुर' का हाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Wednesday Box Office: दर्शकों पर खूब छाया 'एनिमल' का खुमार, जानें 'सैम बहादुर' का हाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Thu, 21 Dec 2023 10:17 AM IST
सार
बॉक्स ऑफिस पर एनिमल कई सारे रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। एनिमल के अलावा बॉक्स ऑफिस पर विक्की कौशल की सैम बहादुर भी लगी हुई है। यह फिल्म भी शुरुआत से अच्छा कारोबार कर रही है।
विज्ञापन
1 of 5
सैम बहादुर और एनिमल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रणबीर कपूर स्टारर एनिमल बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त प्रदर्शन कर रही है। फिल्म शुरुआत से ही अपने धांसू कलेक्शन के साथ सभी को हैरान कर रही है। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कई सारे रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। एनिमल के अलावा बॉक्स ऑफिस पर विक्की कौशल की सैम बहादुर भी लगी हुई है। यह फिल्म भी शुरुआत से अच्छा कारोबार कर रही है। विक्की कौशल के अभिनय ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। हर तरफ उनके अभिनय कौशल की सराहना हो रही है। आइए जानते हैं कि 20वें दिन दोनों फिल्मों का प्रदर्शन कैसा रहा?
2 of 5
एनिमल
- फोटो : सोशल मीडिया
एनिमल
संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म एनिमल शुरुआत से सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म में रणबीर कपूर के साथ-साथ रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल,अनिल कपूर के अभिनय की खूब सराहाना हो रही है। एनिमल दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। फिल्म अब तक कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है।
रणबीर कपूर की एनिमल से तृप्ति डिमरी के बोल्ड सीन भी खूब सुर्खियां में छाए हुए हैं। निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की एनिमल ने 19वें दिन 5 करोड़ 5 लाख का कलेक्शन किया था। वहीं 20वें दिन यानी की बुधवार को एनिमल ने 5 करोड़ का कारोबार किया है। इसके साथ ही एनिमल ने 528.69 करोड़ की कमाई कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सैम बहादुर
- फोटो : सोशल मीडिया
सैम बहादुर
विक्की कौशल की सैम बहादुर भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। एनिमल के तूफान के आगे सैम बहादुर मजबूती से अपने पैर टिकाए हुए है। विक्की ने सैम बहादुर में फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ का किरदार निभाया है।फिल्म में विक्की कौशल के जबर्दस्त अभिनय कौशल की खूब प्रशंसा हो रही है। मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी सैम बहादुर ने पहले हफ्ते में 38.8 करोड़ और दूसरे हफ्ते में 25.8 करोड़ का कलेक्शन किया था। अब तीसरे हफ्ते में भी फिल्म जबर्दस्त प्रदर्शन कर रही है।
विज्ञापन
5 of 5
सैम बहादुर
- फोटो : अमर उजाला
मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी सैम बहादुर ने 19वें दिन 1 करोड़ 5 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, 20वें दिन यानी की बुधवार को विक्की कौशल की फिल्म ने 1 करोड़ 50 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म ने अब तक 81 करोड़ 20 लाख का कारोबार कर लिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।