फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Wednesday Box Office Report: बजट निकालने में फूल गई टाइगर 3 की सांस, फर्रे फ्लॉप और 12वीं फेल का है ऐसा हाल

Thu, 30 Nov 2023 09:42 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 30 Nov 2023 09:42 AM IST
सार

बॉक्स ऑफिस पर तीन फिल्में 'टाइगर 3', 'फर्रे' और '12वीं फेल' दर्शक जुटाने की पूरी कोशिश में हैं। हालांकि, इनका बुधवार कलेक्शन कैसा रहा, चलिए जान लेते हैं। 
 

विज्ञापन
Wednesday Box Office Report Salman Khan Tiger 3 Vikrant Massey 12th Fail farrey latest collection and earning
टाइगर 3-फर्रे - फोटो : सोशल मीडिया

शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस का नंबर गेम बदलने वाला है। नई फिल्में पर्दे पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वहीं, इन दिनों कटरीना कैफ और सलमान खान की मूवी 'टाइगर 3' पर्दे पर अपना दमखम दिखाने की कोशिश कर रही है। यशराज फिल्म्स की इस स्पाई यूनिवर्स फिल्म से लोगों को काफी उम्मीदें थीं। हालांकि, उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है। वहीं, सलमान खान की भतीजी अलीजेह अग्निहोत्री की डेब्यू फिल्म 'फर्रे' भी दर्शक जुटाने के लिए जी-तोड़ संघर्ष कर रही है। साथ ही विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी मूवी '12वीं फेल' रिलीज के 34वें दिन भी लोगों को लुभाने में कामयाब नजर आ रही है। बुधवार को इन तीनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाल दिखाया, चलिए जान लेते हैं- 

Wednesday Box Office Report Salman Khan Tiger 3 Vikrant Massey 12th Fail farrey latest collection and earning
टाइगर 3 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की शुरुआत वर्ष 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'एक था टाइगर' से हुई थी। वहीं, अब इसकी तीसरी किस्त 'टाइगर 3' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन की पूरी कोशिश कर रही है। हालांकि, फिल्म को उम्मीद के मुताबिक प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है। सलमान खान और कटरीना कैफ की इस ताजा रिलीज फिल्म का कलेक्शन दिन-प्रतिदिन गिरता जा रहा है। 300 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस मूवी ने अपनी रिलीज के 18वें दिन महज 2 करोड़ रुपये कमाए, जिससे इसकी कुल कमाई 278.05 करोड़ रुपये ही हो पाई है। 

Wednesday Box Office Report Salman Khan Tiger 3 Vikrant Massey 12th Fail farrey latest collection and earning
फर्रे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'फर्रे' थाईलैंड की फिल्म 'बैड जीनियस' की आधिकारिक हिंदी रीमेक है, जिसकी कहानी परीक्षा में नकल के हाईटेक मैथेड के ईर्द-गिर्द घूमती है। 'फर्रे' के जरिए सलमान खान की भतीजी अलीजेह अग्निहोत्री ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर इसका बंटाधार होता नजर आ रहा है। मूवी ने अपनी रिलीज के छठे दिन महज 23 लाख रुपये जोड़े हैं, जिससे इसका कुल कारोबार 2.36 करोड़ रुपये ही हो पाया है। 

Sandeep Reddy Vanga: शाहरुख खान के जबरा फैन हैं संदीप रेड्डी वांगा, भविष्य में सहयोग को लेकर जताई यह आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
Wednesday Box Office Report Salman Khan Tiger 3 Vikrant Massey 12th Fail farrey latest collection and earning
12वीं फेल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म '12वीं फेल' की रिलीज को 34 दिन पूरे हो गए हैं। फिल्म में अभिनेता विक्रांत मैसी, आईपीएस ऑफिसर मनोज शर्मा का किरदार निभा रहे हैं। मूवी ने शुरुआती दिनों से ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाई हुई है, और दर्शक इसे अभी तक सराह रहे हैं। फिल्म ने बुधवार को 55 लाख रुपये कमाए, जिससे इसका कुल कलेक्शन 48.55 करोड़ रुपये हो गया है।

Pakhi Hegde Interview: हां, मैंने छुपाई थी अपनी शादी और दो बच्चियों की मां होने की बात, लेकिन, एक बार...

विज्ञापन
Wednesday Box Office Report Salman Khan Tiger 3 Vikrant Massey 12th Fail farrey latest collection and earning
फर्रे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अंकों में समझें तीनों फिल्मों का बुधवार कलेक्शन

फिल्म का नाम बुधवार की कमाई कुल कमाई (करोड़ों में)
टाइगर 3 2 करोड़ 278.05
फर्रे 23 लाख 2.36
12वीं फेल 55 लाख 48.55

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed