फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Wednesday Box Office Report: 'स्त्री 2' की आंधी बरकरार, अक्षय कुमार की 'खेल खेल में' का बंटाधार

Thu, 05 Sep 2024 08:27 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 05 Sep 2024 08:27 AM IST
विज्ञापन
Wednesday Box Office Report Stree 2 Khel Khel Mein Latest bo collection earning and occupancy
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

निर्माता अपनी फिल्म की रिलीज को लेकर काफी तैयारियां करते हैं। वहीं, किसी खास अवसर पर तो सिनेमाघरों में फिल्मों की भरमार देखने को मिलती है। ऐसा ही कुछ पिछले महीने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भी हुआ। न सिर्फ हिंदी बल्कि साउथ की फिल्मों से भी सिनेमाघर गुलजार नजर आए। 15 अगस्त को साउथ में 'डबल इस्मार्ट', 'तंगलान' और 'मिस्टर बच्चन' तो वहीं हिंदी में 'स्त्री 2', 'खेल-खेल में' और 'वेदा' रिलीज हुईं। हालांकि, अधिकांश फिल्में दर्शकों का दिल जीतने में असफल रहीं, जिसके कारण यह अब सिनेमाघरों से हट चुकी हैं। वहीं, 'स्त्री 2' इन सभी फिल्मों को धूल चटाकर बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाई हुई है। दूसरी ओर 'खेल-खेल में' दर्शकों को तरसती नजर आ रही है। आइए बुधवार के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर गौर फरमा लेते हैं-

Wednesday Box Office Report Stree 2 Khel Khel Mein Latest bo collection earning and occupancy
स्त्री 2 - फोटो : इंस्टाग्राम

'स्त्री 2' का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है। कहानी की बात करें तो इस बार चंदेरी गांव सिरकटे के आतंक का सामना कर रहा है। मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियो के जरिए निर्मित इस फिल्म की कहानी नीरेन भट्ट ने लिखी है, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आई है। मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स की इस पांचवीं किस्त में कलाकारों का प्रदर्शन शानदार रहा है। दर्शकों को यह फिल्म कितनी पसंद आई है, इसका अंदाजा तो इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से ही लगाया जा सकता है। 

Wednesday Box Office Report Stree 2 Khel Khel Mein Latest bo collection earning and occupancy
स्त्री 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव अभिनीत फिल्म 'स्त्री 2' बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। तकरीबन 60 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यह न सिर्फ अपने साथ रिलीज हुई सभी फिल्मों पर भारी पड़ी है, बल्कि कुछ बहुचर्चित और ब्लॉकबस्टर फिल्मों का भी रिकॉर्ड ध्वस्त करती नजर आई है। साल 2018 की फिल्म 'स्त्री' के इस सीक्वल ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 20 दिन में 492.30 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, इसने 21वें दिन यानी तीसरे बुधवार को 5.50 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे इसका 21 दिन का कुल कारोबार 497.80 करोड़ रुपये हो गया। 

Suhana-Agastya: कॉल मी बे की स्क्रीनिंग में साथ घूमते दिखे सुहाना और अगस्त्य, यूजर्स बोले- बहुत क्यूट जोड़ी है

विज्ञापन
विज्ञापन
Wednesday Box Office Report Stree 2 Khel Khel Mein Latest bo collection earning and occupancy
फिल्म 'खेल खेल में' - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar

अक्षय कुमार, दर्शकों के मनोरंजन के लिए एक के बाद एक फिल्में लेकर आ रहे हैं लेकिन उन्हें सफलता मिलती नहीं दिख रही है। खिलाड़ी कुमार ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपनी फिल्म 'खेल खेल में' को रिलीज करने की ठानी, जिसका नतीजा सबके सामने है। मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी यह 100 करोड़ी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी है। 

Apna Adda 20: मास्टरों के खानदान से निकला करामाती एक्टर, चाचा की दिखाई लीक पर चलकर बना सपूत

विज्ञापन
Wednesday Box Office Report Stree 2 Khel Khel Mein Latest bo collection earning and occupancy
'खेल खेल में' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इटैलियन फिल्म 'परफेक्ट स्ट्रेंजर्स' की आधिकारिक हिंदी रीमेक 'खेल खेल में' में अक्षय कुमार के साथ-साथ वाणी कपूर, तापसी पन्नू, एमी विर्क, प्रज्ञा जायसवाल, फरदीन खान और आदित्य सील जैसे सितारे मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म ने रिलीज के 20 दिन में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 30.36 करोड़ रुपये की कमाई की। इसने 21वें दिन यानी तीसरे बुधवार को महज 52 लाख रुपये अपने खाते में जोड़े, जिससे इसका अब तक का कुल कलेक्शन 30.88 करोड़ रुपये ही हो पाया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed