फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Welcome 2021: मिट गया उत्तर और दक्षिण का फर्क, साउथ की इन फिल्मों का इस साल रहेगा बेसब्री से इंतजार

Fri, 01 Jan 2021 08:15 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Fri, 01 Jan 2021 08:15 AM IST
विज्ञापन
Welcome 2021 these south industry films release in this year
2021 में साउथ की रिलीज होने वालीं फिल्में - फोटो : इंस्टाग्राम

'बाहुबली' फिल्म सीरीज और 'केजीएफ' जैसी फिल्मों के देश में बड़े पैमाने पर रिलीज होने बाद भाषाओं और क्षेत्रों का फर्क मिट सा गया है। इन दक्षिण भारतीय फिल्मों को हिंदी पट्टी में भी उतना ही प्यार मिला जितना यहां हिंदी फिल्मों के सुपरस्टार शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, अक्षय कुमार, अजय देवगन, अमिताभ बच्चन, आदि की फिल्मों को मिलता है। इन फिल्मों की सफलता को देखते हुए अब नए साल में कुछ और दक्षिण भारतीय फिल्में भी उत्तर में पैर पसारने के लिए तैयार हैं। आइए जानते हैं कि साल 2021 में कौन सी दक्षिण भारतीय फिल्में उत्तर में भी धमाल मचा सकती हैं।

Welcome 2021 these south industry films release in this year
मास्टर - फोटो : फिल्म पोस्टर

मास्टर
तमिल फिल्म इंडस्ट्री का पूरा दारोमदार इस समय थलापति विजय की फिल्म 'मास्टर' पर ही केंद्रित है। यही वह बड़ी फिल्म है जो दर्शकों को वापस सिनेमाघरों की तरफ आकर्षित करने वाली मानी जा रही है। इस फिल्म में विजय के साथ विजय सेतुपति और मालविका मोहनन भी मुख्य भूमिकाओं में होंगे। वैसे, यह फिल्म 9 अप्रैल 2020 को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब इस फिल्म को पोंगल के मौके पर 13 जनवरी 2021 को रिलीज करना तय हुआ है।

Welcome 2021 these south industry films release in this year
अजीत - फोटो : फाइल

वलीमाई 
इधर, तमिल फिल्मों के एक और स्टार अजीत की फिल्म 'वलीमाई' का इंतजार भी बेसब्री से हो रहा है। अजीत अपनी इस फिल्म को तेजी से पूरी करने में लगे हुए हैं और बताया जा रहा है कि यह फिल्म फरवरी तक पूरी हो जाएगी। फिल्म के निर्माता बोनी कपूर चाहते हैं कि वैसे भी फिल्म में कोरोना वायरस की वजह से बहुत देरी हो चुकी है इसलिए वर्ष 2021 में गर्मियों की शुरुआत में ही इस फिल्म को बड़े पर्दे पर पेश कर दिया जाए। अंदाजा लगाया जा रहा है कि अजीत की यह फिल्म उनके 50वें जन्मदिन के मौके पर 29 अप्रैल के आस-पास रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Welcome 2021 these south industry films release in this year
जगमे ठंढीराम - फोटो : फिल्म पोस्टर

जगमे ठंढीराम
अखिल भारतीय स्टार धनुष 'रांझणा' और 'शमिताभ' के साथ पहले ही हिंदी पट्टी के दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। और, आजकल वह सारा अली खान और अक्षय कुमार के साथ अपनी अगली फिल्म 'अतरंगी रे' को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी इस फिल्म की शूटिंग खत्म की है। लेकिन, उससे पहले वह अपनी एक तमिल फिल्म तैयार कर चुके हैं। यह फिल्म है 'जगमे ठंढीराम'। चार साल पहले घोषित हुई यह फिल्म वर्ष 2020 में मई के महीने में रिलीज होने के लिए तैयार थी। लेकिन, अब इस फिल्म को सिनेमाघरों में उतरने के

विज्ञापन
Welcome 2021 these south industry films release in this year
रजनीकांत - फोटो : अमर उजाला

अन्नाथे 
तमिल फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत अपनी फिल्म 'अन्नाथे' को रिलीज करेंगे वर्ष 2021 में। लेकिन, फिलहाल यह फिल्म पूरी नहीं हुई है। कुछ समय पहले अपने ऊपर नीचे होते रक्तचाप की वजह से रजनीकांत को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था और इस वजह से उनकी इस फिल्म की शूटिंग में बाधा आ गई। अब रजनी अपनी इस फिल्म की शूटिंग फरवरी 2021 से शुरू करेंगे और लगभग एक से डेढ़ महीने में इसकी शूटिंग खत्म हो जाएगी। बताया जा रहा है कि सिरूथाई सिवा के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 2021 के अंत में रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed