{"_id":"6a471e7bfdcd56dd8b0f2abd","slug":"welcome-to-the-jungle-akshay-kumar-movie-day-7-and-cocktail-2-box-office-collection-total-earning-2026-07-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या ‘वेलकम टू द जंगल’ का जादू पड़ा फीका, सातवें दिन घटी कमाई; जानें ‘कॉकटेल 2’ और बाकी फिल्मों का हाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्या ‘वेलकम टू द जंगल’ का जादू पड़ा फीका, सातवें दिन घटी कमाई; जानें ‘कॉकटेल 2’ और बाकी फिल्मों का हाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Fri, 03 Jul 2026 07:59 AM IST
सार
Box Office Collection: आज सिनेमाघरों में आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ के अलावा कई फिल्में रिलीज होंगी। ऐसे में पहले से थिएटर में मौजूद फिल्मों को लेकर क्रेज कम होने लगा है। इन फिल्मों के कलेक्शन पर भी इस बात का असर हुआ। जानिए गुरुवार को फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’, ‘सुपरगर्ल’, ‘कॉकटेल 2’, ‘मैं वापस आऊंगा’, ‘मां इंटी बंगारम’ और ‘पेद्दी’ ने कितना कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ को बॉक्स ऑफिस पर 7 दिन हो चुके हैं। एक हफ्ते में यह फिल्म अपने खाते में कितने रुपये जमा कर सकी। और गुरुवार को बाकी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है। पढ़िए इस बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट में।
2 of 5
फिल्म 'वेलकम टू द जंगल'
- फोटो : सोशल मीडिया
वेलकम टू द जंगल
‘वेलकम टू द जंगल’ एक मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म है। सैकनिल्क के मुताबिक इस फिल्म ने सातवें दिन 5.25 करोड़ रुपये कमाए है। जबकि छठे दिन 6.15 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म सात दिन बाद भी 100 करोड़ क्लब का हिस्सा नहीं बन सकी है। फिल्म ने अब तक कुल 92.90 करोड़ रुपये ही बॉक्स ऑफिस पर बटोरे हैं।
अहमद खान निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल के अलावा कई चर्चित एक्टर्स भी नजर आए हैं।
3 of 5
फिल्म 'कॉकटेल 2'
- फोटो : सोशल मीडिया
कॉकटेल 2
फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने 14वें दिन 1.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म ने 13वें दिन 1.40 करोड़ रुपये की कमाई की थी। होमी अदजानिया निर्देशित इस फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 89.40 करोड़ रुपये है। दो हफ्ते बाद भी यह फिल्म 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने से काफी दूर है। इस फिल्म में लीड रोल में कृति सेनन, रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिल्म 'मैं वापस आऊंगा'
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
मैं वापस आऊंगा
फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' ने रिलीज के 21वें दिन 1.30 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि 20वें दिन इस फिल्म ने 1.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इम्तियाज अली निर्देशित इस फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 52.25 करोड़ रुपये हो चुका है।
इस फिल्म में लीड रोल में दिलजीत दोसांझ, शरवरी और वेदांग रैना हैं।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’
- फोटो : सोशल मीडिया
मां इंटी बंगारम
सामंथा स्टारर साउथ फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ ने रिलीज के 14वें दिन 1.15 करोड़ रुपये अपने खाते में जमा किए। इस फिल्म ने 13वें दिन 1.30 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 53.95 करोड़ रुपये हो चुका है। इस फिल्म को डायरेक्टर बी.वी. नंदिनी रेड्डी ने निर्देशित किया है। फिल्म में सामंथा ने जबरदस्त एक्शन सीन्स किए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।