{"_id":"6a46790fb75c1a98390d0ab7","slug":"shahid-kapoor-cocktail-2-eyes-100-crore-mark-know-day-14-box-office-collection-2026-07-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Cocktail 2 Box Office: 100 करोड़ पर ‘कॉकटेल 2’ की नजरें, कमाई में लगातार गिरावट! जानें गुरुवार का कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Cocktail 2 Box Office: 100 करोड़ पर ‘कॉकटेल 2’ की नजरें, कमाई में लगातार गिरावट! जानें गुरुवार का कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Thu, 02 Jul 2026 08:15 PM IST
सार
Cocktail 2 Box Office Collection Day 14: ‘कॉकटेल 2’ को रिलीज हुए 14 दिन हो चुके हैं। जानिए फिल्म ने आज गुरुवार को कितना कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
1 of 5
कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर रही है। जानिए इसने आज गुरुवार के दिन कितनी कमाई की है।
2 of 5
कॉकटेल 2 रिव्यू
- फोटो : साभार@imdb
दूसरे हफ्ते में घटी कमाई
‘कॉकटेल 2’ को रिलीज हुए करीब 2 हफ्ते हो चुके हैं। फिल्म ने शुरुआती दिनों में अच्छा कलेक्शन किया। लेकिन दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिली है। जहां पहले हफ्ते में इसने 70.50 करोड़ का कलेक्शन किया, वहीं दूसरे हफ्ते में ये फिल्म केवल 18.36 करोड़ का कारोबार कर पाई है।
3 of 5
कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- फोटो : X
'कॉकटेल 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
दूसरे हफ्ते में कमाई में गिरावट होने के बाद आज भी इसकी कमाई ठीक-ठाक ही रही। आज खबर लिखे जाने तक इसने 1.25 करोड़ की कमाई की है। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 89.40 करोड़ का हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- फोटो : x
इस फिल्म से होगी टक्कर
फिल्म 'कॉकटेल 2' के सामने बीते 26 जून 2026 को मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' रिलीज हुई। अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, रवीना टंडन और दिशा पाटनी सहित 30 से ज्यादा कलाकारों से सजी इस फिल्म ने 'कॉकटेल 2' की कमाई को प्रभावित किया है। कल यह मुकाबला और मुश्किल होने वाला है, क्योंकि 03 जुलाई को मैदान में 'अल्फा' होगी।
क्या है 'कॉकटेल 2' की कहानी?
फिल्म कॉकटेल 2 की कहानी कुणाल (शाहिद कपूर), दिया (रश्मिका मंदाना) और एली (कृति सेनन) की है। कुणाल और दिया रिश्ते में हैं, लेकिन कुछ समय बाद वही दिक्कत शुरू हो जाती है जो आजकल हर दूसरी फिल्म में दिखाई जाती है। सब ठीक है, बस अब रिश्ते में पहले वाला रोमांच नहीं बचा। फिर एली की एंट्री होती है। इसके बाद कहानी नया मोड़ लेती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।