पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'वेलकम टू द जंगल' के टाइटल सॉन्ग को लेकर सिंगर प्रिया पाटीदार का बड़ा खुलासा, शान को लेकर कही यह बात

Fri, 03 Jul 2026 09:18 AM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Fri, 03 Jul 2026 09:18 AM IST
सार

Welcome To The Jungle: 'वेलकम टू द जंगल' का टाइटल सॉन्ग प्रिया पाटीदार ने गाया है। फिल्म के इस गाने को लेकर प्रिया ने एक बड़ा खुलासा किया है। इसके साथ ही प्रिया ने गायक शान के लिए यह खास बात कही है।
 

विज्ञापन
Welcome To The Jungle Title Track Is My Manifestation Says Priya Patidar Dream To Sing With Shaan
प्रिया-'वेलकम 3' - फोटो : इंस्टाग्राम

'वेलकम 3' इन दिनों सिनेमाघरों में लगातार कमाई कर रही है। इसी बीच गायिका प्रिया पाटीदार ने 'वेलकम टू द जंगल' के टाइटल सॉन्ग और मशहूर सिंगर शान के साथ काम करने का अपना अनुभव साझा किया है। साथ ही बताया कि कैसे इस फ्रैंचाइजी ने उनके करियर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Welcome To The Jungle Title Track Is My Manifestation Says Priya Patidar Dream To Sing With Shaan
प्रिया - फोटो : इंस्टाग्राम

बचपन का सपना हुआ पूरा
जूम की एक खबर के अनुसार, प्रिया ने बताया कि जब वह अपने परिवार के साथ पहली 'वेलकम' फिल्म देखने गई थीं, तभी से वह इसके गानों की दीवानी हो गईं। वह इसी फिल्म के गानों पर रियाज करती थीं। उनके लिए इस नई फिल्म का टाइटल गाना गाना किसी सपने के सच होने जैसा है।

Welcome To The Jungle Title Track Is My Manifestation Says Priya Patidar Dream To Sing With Shaan
प्रिया और शान - फोटो : इंस्टाग्राम

शान के साथ गाने की थी इच्छा
प्रिया की दिली तमन्ना थी कि वह गायक शान के साथ कोई गाना गाएं। इस फिल्म के जरिए उनकी यह इच्छा पूरी तो हुई, लेकिन एक ट्विस्ट के साथ। प्रिया ने खुलासा किया कि उन्होंने और शान ने स्टूडियो में एक साथ बैठकर गाना रिकॉर्ड नहीं किया। 

प्रिया ने अपना हिस्सा पहले ही रिकॉर्ड कर लिया था, जबकि शान ने अपनी व्यस्तता के कारण बाद में डबिंग की। हालांकि, प्रिया साल 2010 में दुबई के एक लाइव शो में शान के साथ स्टेज शेयर कर चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Welcome To The Jungle Title Track Is My Manifestation Says Priya Patidar Dream To Sing With Shaan
वेलकम टू द जंगल - फोटो : एक्स

'वेलकम 3' की कमाई
फिल्म 'वेलकम 3' में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी और परेश रावल समेत कई बड़े कलाकार शामिल हैं। अहमद खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म ने आज दूसरे शुक्रवार 8वें दिन 5 लाख रुपये की कमाई कर ली है, जो लगातार बढ़ेगी। 'वेलकम 3' ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 92.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

यह भी पढ़ें: आर्थिक तंगी के कारण तीन साल की उम्र में सरोज ने शुरू किया काम, कहलाईं बॉलीवुड की 'मदर ऑफ कोरियोग्राफर'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed