सब्सक्राइब करें

Alia Bhatt and Ranbir Kapoor: कैसी दिखेगी आलिया और रणबीर की बेटी? यहां देखें कपल के बचपन की तस्वीरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sun, 06 Nov 2022 07:12 PM IST
विज्ञापन
What will Alia and Ranbir's daughter look like Here a look at the couple childhood pictures
आलिया, रणबीर - फोटो : सोशल मीडिया

हिन्दी सिनेमा जगत के नामचीन कपूर परिवार में नन्ही परी का आगमन हुआ है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पेरेंट्स बन गए हैं। आलिया भट्ट ने बेटी को जन्म दिया है। आलिया भट्ट को रविवार सुबह ही मुंबई के एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में एडमिट किया गया, जिसके कुछ समय बाद ही अभिनेत्री से जुड़ी गुड न्यूज सामने आ गई।  रणबीर और आलिया के फैन्स सोशल मीडिया पर स्टार कपल को जमकर बधाई दे रहे हैं। फैंस आलिया की नन्ही परी का चेहरा देखने चाहते हैं लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर अब आलिया और रणबीर के बचपन की तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं। आइए वो देखते हैं।


यह भी पढ़ें: Rakhi Swant: मौसी बन खुशी में चम्मच से पैन को बजाने लगीं राखी सावंत, बोलीं- घर में लक्ष्मी आई है

What will Alia and Ranbir's daughter look like Here a look at the couple childhood pictures
रणबीर, आलिया - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया और रणबीर के फैन्स उनके बचपन की तस्वीरें शेयर कर इस बात का अंदाजा लगा रहे हैं कि उनकी बेटी दिखने में कैसी होगी। लोग दोनों की फोटोज से इस बात पर आपस में चर्चा कर रहे हैं कि उनकी बेटी मां पर गई होगी या अपने पिता पर। इन तस्वीरों में आलिया काफी क्यूट लग रही हैं। लेकिन रणबीर की स्माइमल ने हर किसी का ध्यान खींच लिया। रणबीर अपने बचपन की तस्वीरों में हंसते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक तस्वीर में वह करीना कपूर के साथ हैं। वहीं, एक में आलिया ट्रेडिशनल आउटफिट में सजी हुई हैं।
यह भी पढ़ें: KRK: केआरके ने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को माता-पिता बनने पर दी बधाई, रिएक्शन हुआ वायरल

What will Alia and Ranbir's daughter look like Here a look at the couple childhood pictures
परेश रावल, आलिया, महेश भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया की एक और तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह परेश रावल के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीर में परेश रावल बैठे हुए हैं और नन्ही आलिया उनके बगल में खड़ी होकर फोटो खिंचवा रही हैं। वहीं, एक तस्वीर में महेश भट्ट ने अपनी राजकुमारी को गोद में लिया हुआ है।
यह भी पढ़ें: OTT: अपराध की सच्ची घटनाओं पर बनी इन फिल्मों को देख कांप जाएगी रूह, सीरियल किलर की हैवानियत से कराएंगी रूबरू

विज्ञापन
विज्ञापन
What will Alia and Ranbir's daughter look like Here a look at the couple childhood pictures
रणबीर, आलिया - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की दोस्ती 'ब्रह्मास्त्र' के सेट पर हुई थी। आलिया और रणबीर की शादी के चर्चे तो बीते दो वर्षों से हो रहे थे, मगर 14 अप्रैल 2022 को आलिया और रणबीर ने शादी कर ली थी। दोनों की शादी मुंबई में रणबीर कपूर के घर में ही हुई थी। वहीं 27 जून को आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर अपने अल्ट्रासाउंड की तस्वीर शेयर कर प्रेग्नेंसी की बात फैंस को बताई थी। अब फैन्स को उनकी बेटी की तस्वीर सामने आने का बेसब्री से इंतजार है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed