फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kareena Kapoor: करीना कपूर के शो 'व्हाट वीमेन वांट' के चौथे सीजन का टीजर लॉन्च, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Fri, 10 Mar 2023 07:26 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Fri, 10 Mar 2023 07:26 PM IST
विज्ञापन
What Women Want Teaser Out of Kareena Kapoor Talk Show Ranbir Kapoor Kapil Sharma Will appear
Kareena Kapoor-Ranbir Kapoor - फोटो : social media

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस करीना कपूर खान अक्सर लाइमलाइट में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस अपने बोल्ड और हॉट लुक को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। वहीं, हाल ही में करीना के टॉक शो व्हाट वीमेन वांट का टीजर रिलीज हुआ है। यह इस शो का चौथा सीजन है, जिसमें एक्ट्रेस के कजिन एक्टर रणबीर कपूर नजर आने वाले हैं। रणबीर के अलावा भी कई सेलेब्स नजर आने वाले हैं। टीजर की शुरुआत में रणबीर कहते हैं कि उन्हें माफी मांगने में कोई शर्मिंदगी नहीं होती है।

What Women Want Teaser Out of Kareena Kapoor Talk Show Ranbir Kapoor Kapil Sharma Will appear
Kareena Kapoor-Ranbir Kapoor - फोटो : social media

शो में करण जौहर पर बोले करीना और रणबीर
व्हाट वीमेन वांट में रणबीर कपूर के अलावा फेमस कॉमेडियन कपिल शर्मा, एक्ट्रेस शेफाली शाह और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर निहारिका एनएम के अलावा कई सेलेब्स भी नजर आएंगे। इस दौरान करीना और रणबीर अपने खाने, करण जौहर,राहा और तमाम चीजों के बारे में बात करते हुए नजर आते हैं। टीजर में दिखाया गया कि दोनों कलाकार निर्माता को लेकर कह रहे हैं कि उनकी इमेज करण जौहर ने खराब की है। हालांकि इससे अंदाजा नहीं लगाया जा सकता कि दोनों किस बारे में बात कर रहे हैं।  

Bollywood: इन मेकअप आर्टिस्ट के बिना बॉलीवुड स्टार्स अधूरे, लाखों रुपये लेते हैं फीस

What Women Want Teaser Out of Kareena Kapoor Talk Show Ranbir Kapoor Kapil Sharma Will appear
Kareena Kapoor - फोटो : social media

रणबीर ने बेटी राहा को लेकर साझा की अपनी बात
रणबीर और करीना एक दूसरे से काफी बातें करते हैं। साथ ही रणबीर एक्ट्रेस से कहते हैं कि वह केवल काउच पर ही मिलते हैं, क्योंकि उन्होंने अभी तक कोई भी  फिल्म साथ में नहीं की है। इस बीच एक्टर ने अपनी बेटी राहा को लेकर भी बात की है। उन्होंने कहा कि मैं बेटी को डकार दिलाने में माहिर हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
What Women Want Teaser Out of Kareena Kapoor Talk Show Ranbir Kapoor Kapil Sharma Will appear
Kareena Kapoor - फोटो : social media

कपिल शर्मा ने ट्विटर को लेकर किया कमेंट
वहीं, शो में कपिल शर्मा भी एक एपिसोड में नजर आने वाले हैं, उस दौरान वह शो की शुरुआत करेंगे। इसी बीच कपिल ने ट्विटर को लेकर भी कमेंट किया था, कि ट्विटर वाली चिड़िया ने मेरे तोते उड़ा दिए हैं। 

IIFA Technical Award: आईफा टेक्निकल अवॉर्ड में आलिया भट्ट-कार्तिक आर्यन का जलवा, ऋतिक-राजकुमार की फिल्म ने भी

विज्ञापन
What Women Want Teaser Out of Kareena Kapoor Talk Show Ranbir Kapoor Kapil Sharma Will appear
Kareena Kapoor - फोटो : social media

टीजर है काफी मजेदार
आपको बता दें कि एक्ट्रेस इस सीजन में पहले से भी स्टाइलिश और ग्लैमरस नजर आने वाली हैं। वहीं, टीजर देखकर काफी मजेदार लग रहा है।  

Underworld Ka Kabzaa: ‘पठान’ की सफलता ने बॉलीवुड का नक्शा बदल दिया, नई फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर बोले सुदीप

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed