फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aryan Khan bail rejected: व्हाट्सएप चैट के खुलासे से रिया के केस तक, इन पांच वजहों से कोर्ट ने खारिज की आर्यन की जमानत

Thu, 21 Oct 2021 09:57 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 21 Oct 2021 09:57 AM IST
विज्ञापन
whatsapp chats to rhea chakraborty case these points courts used to reject aryan khan bail plea
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में जेल में बंद शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को एक बार फिर कोर्ट से निराशा ही हाथ लगी। बुधवार को आर्यन खान की जमानत याचिका को मुंबई सेशन कोर्ट ने खारिज कर दिया जिसके बाद से आर्यन ने बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। मुंबई सेशन कोर्ट के जज वीवी पाटिल ने 18 पन्नों में दिए आदेश में ये कहा कि पहली नजर में देखने पर पता चलता है कि आर्यन खान के खिलाफ सबूत हैं।  



इन पांच वजहों से खारिज हुई आर्यन की जमानत याचिका

दोपहर करीब 2:45 बजे जज वीवी पाटिल कोर्टरूम में पहुंचे और सिर्फ दो शब्दों में ऑपरेटिव ऑर्डर सुनाया। उन्होंने कहा- बेल रिजेक्टेड। इसके साथ ही आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा की जमानत याचिका को खारिज कर दिया। आर्यन की जमानत याचिका खारिज होने के पांच कारण ऐसे हैं जिससे पता चलता है कि कोर्ट ने आखिर क्यों शाहरुख के बेटे को रिहाई नहीं दी।

whatsapp chats to rhea chakraborty case these points courts used to reject aryan khan bail plea
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

कोर्ट ने आर्यन और अरबाज की दोस्ती पर भी सवाल उठाया। कोर्ट ने कहा कि आर्यन और अरबाज काफी लंबे समय से दोस्त हैं और वो क्रूज पर एक साथ मौजूद थे। दोनों ने अपने बयानों में ड्रग्स लेने की बात भी कबूली है। इससे पता चलता है कि आर्यन को ड्रग्स की बात पता थी और उन्हें ये भी पता था कि अरबाज के जूतों में ड्रग्स है।

whatsapp chats to rhea chakraborty case these points courts used to reject aryan khan bail plea
आर्यन खान - फोटो : PTI

आर्यन के वकीलों ने अपनी दलील दी कि आर्यन के पास से ड्रग्स बरामद नहीं हुआ था और ना ही वो नशे में था। इस पर कोर्ट ने कहा कि भले ही आर्यन के पास से प्रतिबंधित पदार्थ नहीं मिला लेकिन आरोपी नंबर 2 यानि अरबाज के पास से 6 ग्राम चरस मिली थी इसलिए कहा जा सकता है कि दोनों को इस बारे में पता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
whatsapp chats to rhea chakraborty case these points courts used to reject aryan khan bail plea
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

जज वीवी पाटिल ने जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा कि व्हाट्सएप चैट से पता चलता है कि आरोपी नंबर 1 यानि आर्यन खान अज्ञात व्यक्तियों के साथ ड्रग्स को लेकर बात कर रहा था इसलिए पहली बार देखकर यही लगता है कि आवेदक और आरोपी नंबर 1 अज्ञात व्यक्तियों के साथ प्रतिबंधित नारकोटिक्स पदार्थ की डील करता था।

विज्ञापन
whatsapp chats to rhea chakraborty case these points courts used to reject aryan khan bail plea
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

कोर्ट ने कहा व्हाट्सएप चैट से पता चलता है कि आरोपी नंबर 1 और ड्रग पेडलर्स के बीच साठगांठ  थी। आरोपी नंबर 2 के साथ भी उसके चैट हैं। इसके अलावा आरोपी नंबर 1 से 8 तक को गिरफ्तार किया गया और उनके पास कुछ मात्रा में प्रतिबंधित पदार्थ पाए गाए हैं। एनसीबी को क्रूज पर रेव पार्टी की सूचना मिली थी। यहां तक कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने ड्रग्स सप्लाई करने वालों लोगों के नाम खुलासा किया हैं। ये इस बात की ओर इशारा करता है कि आरोपी किसी आपराधिक साजिश में शामिल हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed