रिया चक्रवर्ती द्वारा सुशांत और उनके चैट शेयर करने के बाद अब अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के पिता केके सिंह की रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) और सुशांत की एक्स मैनेजर श्रुति मोदी (Shruti Modi) के बीच हुई बातचीत का व्हाट्सऐप चैट सामने आया है। इस चैट से साफ है कि दिवंगत अभिनेता के पिता उनकी (सुशांत) सेहत को लेकर परेशान चल रहे थे।
सुशांत सिंह राजपूत का हाल जानने के लिए अभिनेता के पिता ने किया था रिया चक्रवर्ती को WhatsApp, नवंबर में हुई चैट के स्क्रीनशॉट्स वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
29 नवंबर को हुई इस चैट में सुशांत के पिता ने कहा है- जब तुम जान गईं कि मैं सुशांत का पापा हूं तो बात क्यों नहीं की। आखिर बात क्या है? फ्रेंड बनकर उसका देखभाल और उसका इलाज करवा रही हो तो मेरा भी फर्ज बनता है कि सुशांत के बारे में सारी जानकारी मुझे भी रहे। इसलिए कॉल कर मुझे भी सारी जानकारी दो। हालांकि इस चैट में रिया की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है।
रिया के अलावा सुशांत के पिता ने श्रुति मोदी को भी मैसेज किया है। जिसमें वह कहते हैं, 'मैं जानता हूं कि सुशांत के सारे काम और उसे भी तुम देखती हो। वह अभी किस स्थिति में है, इसके लिए बात करना चाह रहे थे। सुशांत से बात हुई थी तो कह कह रहा था कि मैं बहुत परेशान हूं। अब तुम सोचो कि एक पिता को कितनी चिंता होगी उसके लिए। इसलिए तुमसे बात करना चाह रहा था। अब तुम बात नहीं कर रही हो तो मैं मुंबई जाना चाहता हूं। फ्लाइट का टिकट भेज दो।' बता दें कि अमर उजाला इन वाट्सएप चैट स्क्रीनशॉट्स की पुष्टि नहीं करता है।

इससे पहले रिया चक्रवर्ती के वकील की तरफ से स्क्रीनशॉट्स साझा किए गए थे। जिसमें अभिनेता ने अपनी बहन के बारे चिंता व्यक्त करते हुए उसे दुष्ट और मैनिपुलेटिव कहा है। सुशांत ने इसमें लिखा था, 'तुम्हारा परिवार काफी अच्छा है। शौविक बहुत दयालु है और तुम भी जो कि मेरी हो, इस अपरिहार्य परिवर्तन और राहत के लिए तुम काफी हो। इन जरूरी बदलावों के साथ तुम लोगों के इर्द-गिर्द रहना मेरे लिए काफी खुशी की बात है। चीयर्स मेरे दोस्त रॉकस्टार बनने के लिए।'
बता दें सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को मुंबई स्थित अपने घर में मृत पाए गए थे। मुंबई पुलिस ने इसे आत्महत्या बताया। अब इस केस की जांच सीबीआई कर रही है। रिया चक्रवर्ती की ओर से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर सीबीआई जांच रोकने की मांग की गई है। इस मामले में 11 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई तय की गई है। सभी की निगाहें सुप्रीम कोर्ट पर टिकी हुई हैं।