फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

42 साल की सुष्मिता सेन ने छेड़खानी पर किया खुलासा, 'जब भीड़ में 15 साल के लड़के ने...'

Tue, 22 May 2018 07:38 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 22 May 2018 07:38 AM IST
विज्ञापन
when 15 years boy molested bollywood actress sushmita sen
सुष्मिता सेन

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने 24 साल पहले आज ही के दिन मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था। इस मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस को शुक्रिया कहा। इससे पहले शनिवार की शाम को सुष्मिता एक इवेंट में हिस्सा लेने पहुंचीं लेकिन उन्होंने कुछ ऐसा वाकया बयां कि वो खुद भी इमोशनल हो गईं।

when 15 years boy molested bollywood actress sushmita sen
Sushmita Sen

आम महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटना तो हम कई बार देखते-सुनते हैं लेकिन सेलिब्रिटीज को भी कई बार छेड़खानी का शिकार होना पड़ता है। सुष्मिता सेन ने खुद के साथ हुई ऐसी ही एक घटना के बारे में बताया। जिसे सुनकर कोई भी हैरान रह जाएगा कि आखिर सेलिब्रिटीज के साथ भी ऐसा हो सकता है क्या।

when 15 years boy molested bollywood actress sushmita sen
Sushmita Sen

अपने साथ 6 महीने पहले हुए वाकये का जिक्र करते हुए सुष्मिता ने कहा कि 'एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान 15 साल के लड़के ने मेरे साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की। उसे लगा कि आस-पास काफी भीड़ है तो मुझे इसका पता नहीं चलेगा लेकिन वो गलत था। मैंने अपने पीछे से उसका हाथ पकड़ लिया। मैं ये देखकर शॉक्ड रह गई कि उसकी उम्र महज 15 साल है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
when 15 years boy molested bollywood actress sushmita sen
sushmita sen

सुष्मिता ने आगे बताया कि 'इसके बाद मैंने उसकी गर्दन पकड़ ली और थोड़ी दूर ले जाकर कहा, अगर मैं चिल्लाकर लोगों को बता दूं तो तुम्हारी लाइफ तो खत्म हो जाएगी। पहले तो वो लड़का इस बात को मानने से इनकार करता रहा कि उसने मेरे साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश है।'

विज्ञापन
when 15 years boy molested bollywood actress sushmita sen
Sushmita Sen

सुष्मिता ने कहा कि 'जब मैंने उससे जोर देकर कहा तो उसे अपनी गलती का एहसास हुआ। उसने सॉरी बोलते हुए कहा अब कभी ऐसी गलती नहीं करूंगा। मैंने भी उस लड़के के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया क्योंकि मैं जानती थी कि वो एक 15 साल का लड़का है, जिसे ये नहीं सिखाया गया कि ऐसी हरकत करना अपराध है, कोई मनोरंजन नहीं।' बता दें कि सुष्मिता सेन मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान लड़कियों को सेल्फ डिफेंस पर टिप्स सीखा रही थीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed