फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aishwarya Rai : जब ऐश्वर्या राय को मिला 'टेरिबल फिगर' का टैग, जानें कैसा था एक्ट्रेस का रिएक्शन

Fri, 17 Mar 2023 11:19 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 17 Mar 2023 11:19 AM IST
सार

ऐश्वर्या राय को अपने करियर के शुरुआती दौर में काफी परेशानी झेलनी पड़ी थी। एक्ट्रेस को 'टेरिबल फिगर' तक का टैग दे दिया गया था। 

विज्ञापन
When Aishwarya Rai got the tag of Terrible figure know how the actress reacted
ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया

ऐश्वर्या राय ने एक पुराने इंटरव्यू में अपनी फिल्म 'आ अब लौट चलें' (1999) को लेकर बात की थी। एक्ट्रेस ने कहा था कि उनके को-स्टार अक्षय खन्ना और उनका बहुत कुछ दांव पर था। वहीं पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या से जब ये पूछा गया कि उन्होंने ये बयान क्यों दिया तो ऐश ने कहा कि इंडस्ट्री के एक वर्ग और मीडिया ने उन्हें बतौर एक्ट्रेस रिजेक्ट कर दिया था। इस इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने न्यू कमर के तौर पर इंडस्ट्री में आई परेशानियों को भी साझा किया। 

When Aishwarya Rai got the tag of Terrible figure know how the actress reacted
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

ऐश्वर्या राय बच्चन ने उस इंटरव्यू में उनके बारे में कही गई बातों को लेकर खुलकर बात की थी। एक्ट्रेस ने बताया कि इंडस्ट्री का एक वर्ग उन्हें 'कोल्ड फिश' और 'नॉन एक्ट्रेस' मानता था। इतना ही नहीं ऐश के बॉडी शेप को भी 'टेरिबल शेप' का टैग दे दिया गया था। ऐश्वर्या ने साफ किया कि उनके बारे में जो कुछ भी कहा गया उसके बावजूद उन्हें 'परेशानी-मुक्त' महसूस हुआ क्योंकि उन्हें हर दिन कम से कम दो प्रस्ताव मिल रहे थे।

When Aishwarya Rai got the tag of Terrible figure know how the actress reacted
ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मफेयर ने 1999 में ऐश्वर्या राय बच्चन से सवाल पूछा था कि जब उन्हें नॉन एक्ट्रेस बोला जाता था तो इसपर उन्हें दुख होता था। ये सुन ऐश्वर्या ने कहा था, 'बस मुझे समय दें। मैं हर किसी को गलत साबित कर दूंगी क्योंकि मैं हर दिन बढ़ रही हूं। वास्तव में, मैं कर रही हूं।' ऐश्वर्या ने आगे कहा, 'भले ही इंडस्ट्री और मीडिया के एक वर्ग ने मुझे रिजेक्ट कर दिया है लेकिन मैं आगे जाने के लिए उत्सुक हूं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
When Aishwarya Rai got the tag of Terrible figure know how the actress reacted
ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं आज के समय में ऐश्वर्या राय किसी पहचान की मुहताज नहीं है। एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री को कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। गौरतलब हो कि ऐश्वर्या आखिरी बार मणिरत्नम की तमिल फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन-1' में नजर आई थीं। इस फिल्म में विक्रम, त्रिशा, जयम रवि और कार्थी भी शामिल थे। फैंस को अब इसके दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार है। 

विज्ञापन
When Aishwarya Rai got the tag of Terrible figure know how the actress reacted
ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया

ऐश्वर्या राय की पर्सनल लाइफ पर गौर फरमाए तो उन्होंने साल 2007 में बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन से मुंबई में शादी की। वहीं, जोड़े की एक बेटी आराध्या बच्चन भी है। ऐश्वर्या अपने ससुर अमिताभ बच्चन के साथ भी बेहद स्ट्रॉन्ग बॉन्डिंग साझा करती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed