फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड: जब ऐश्वर्या राय ने पति अभिषेक बच्चन से प्यार करने की बताई थी वजह, कही ये बात

Tue, 09 Nov 2021 09:23 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 09 Nov 2021 09:23 PM IST
विज्ञापन
When Aishwarya Rai told the reason for loving husband Abhishek Bachchan said this thing
ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री ऐश्वर्या राय और अभिनेता अभिषेक बच्चन बॉलीवुड इंडस्ट्री से पॉवर कपल हैं। दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है, लेकिन फिल्म ‘धूम’ अभिषेक और ऐश्वर्या के लिए काफी ज्यादा स्पेशल है क्योंकि इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था और फिर दोनों ने गुपचुप तरीके से एक-दूसरे को डेट किया। ऐश्वर्या और अभिषेक साल 2007 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की शादी को 14 साल से भी ज्यादा का समय हो गया है और आज भी दोनों एक-दूसरे से बेइंतहा प्यार करते हैं।  


 
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन अपने कई इंटरव्यूज में एक-दूसरे के लिए अपना प्यार जाहिर कर चुके हैं। दोनों अपनी लव स्टोरी के बारे में भी बात कर चुके हैं। लेकिन ऐश्वर्या ने अपने एक इंटरव्यू में अभिषेक की क्वालिटी के बारे में बात की थी और उस चीज के बारे में बताया था, जो उन्हें अभिनेता में काफी ज्यादा पसंद आती है।

When Aishwarya Rai told the reason for loving husband Abhishek Bachchan said this thing
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

ऐश्वर्या ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह अभिषेक से बहुत प्यार करती हैं। एक्ट्रेस ने कहा था, ‘अभिषेक सभ्य, उदार लड़के और एक चमकते कवच में एक शूरवीर का मिश्रण हैं और मुझे उनकी इसी क्वालिटी से प्यार है। वो हर आम आदमी की तरह पागल और सख्त हैं। मैं उस आदमी के साथ नहीं रह सकती हूं, जो अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा चिंता में बैठा रहे और अभिषेक ऐसे नहीं हैं।’

When Aishwarya Rai told the reason for loving husband Abhishek Bachchan said this thing
ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी सफल है और इसी इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने अभिषेक संग अपनी सफल शादी का मंत्र भी बताया था। इस दौरान ऐश्वर्या ने बताया था कि, उनके रिश्ते में विश्वास एक बड़ी भूमिका निभाता है, जो वह दोनों एक-दूसरे पर करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
When Aishwarya Rai told the reason for loving husband Abhishek Bachchan said this thing
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

एक्ट्रेस ने कहा था, ‘अपने पार्टनर पर विश्वास बनाए रखें। अपने दिल, दिमाग और आत्मा पर विश्वास करें। आप हमेशा अपने अच्छे दोस्त होते हैं। सब कुछ वास्तविक रूप से अनुभव करें। अगर आप ऐसा करेंगे तो आप अपनी शादी को हमेशा संजोकर रखेंगे।’

विज्ञापन
When Aishwarya Rai told the reason for loving husband Abhishek Bachchan said this thing
ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया

अभिषेक बच्चन हर मौके पर ऐश्वर्या राय का सपोर्ट करते नजर आते हैं। अभिनेता ने शादी के बाद एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने ऐश्वर्या से शादी के बाद लाइफ में आए बदल पर बात की थी। इस दौरान अभिषेक ने कहा था, 'ऐश्वर्या से शादी करने के बाद मेरी जिंदगी में अलग कॉन्फिडेंस आया है। उन्होंने मेरे अंदर आत्मविश्वास जगाया है, जो पहले मुझे नहीं दिखता था। मैं अपने घर का लाडला हूं। मेरे ऊपर कोई जिम्मेदारी भी नहीं थी लेकिन शादी के बाद मैं जिम्मेदार महसूस करता हूं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed