बॉलीवुड के पावर कपल में शुमार अभिनेता अजय देवगन और काजोल की सादी को करीब 22 साल हो चुके हैं। दोनों फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चर्चित और पसंदीदा कपल हैं। दोनों की कैमिस्ट्री को फैन काफी हद तक पसंद करते हैं। दोनों जब भी साथ नजर आते हैं हमेशा हंसी- खुशी का माहौल बन जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अजय देवगन अपनी शादी की तारीख ही भूल गए थे।
जब काजोल संग शादी की तारीख भूल गए थे अजय देवगन, शाहरुख खान ने दिया था झट से जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल एक बार अजय देवगन करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में आए थे। इस चैट शो के दौरान अजय और काजोल दोनों ने काफी मस्ती की और कई राज खोले। लेकिन इस चैट में शो में ताज्जुब वाली बात हुई, अजय को अपनी शादी की तारीख याद नहीं थी। शो के दौरान रैपिड फायर राउंड में करण ने अजय देवगन से उनकी शादी की डेट पूछी जिस पर अजय देवगन को अपनी शादी की डेट ही याद नहीं आई।
मजेदार बात तो ये रही कि उस समय उनके साथ काजोल भी मौजूद थीं। शादी की तारीख भूलने पर उन्होंने बेहद गुस्से में अजय की तरफ देखा। लेकिन इससे भी ज्यादा ताज्जुब की बात ये थी कि काजोल और अजय की शादी की तारीख शाहरुख खान को याद थी। भले ही अपनी शादी की तारीख खुद अजय भूल गए हों लेकिन शाहरुख ने काजोल संग अपनी दोस्ती बखूबी निभाई।
शाहरुख खान भी एक बार अपनी फिल्म 'दिलवाले' के प्रमोशन के लिए काजोल के साथ करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में आए थे। इस दौरान यही सवाल रापिड फायर राउंड में करण ने शाहरुख से भी पूछा यही सवाल पूछा तो शाहरुख ने इसका जवाब झट से दे दिया। शाहरुख का जवाब सुनकर वहां मौजूद काजोल और करण भी ताज्जुब में पड़ गए थे। बता दें कि अजय और काजोल की शादी 24 फरवरी 1999 के दिन हुई थी।
गौरतलब है कि शाहरुख खान और काजोल काफी अच्छे दोस्त हैं। दोनों ने कई फिल्मों में साथ में काम भी किया है। उन दोनों की जोड़ी को भी काफी पसंद किया जाता है। हाल ही में शाहरुख और काजोल की फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' को 25 साल पूरे हुए हैं। दोनों की इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला। इसके अलावा दोनों 'बाजीगर', 'दिलवाले' और 'करण- अर्जुन' फिल्मों में नजर आ चुके हैं।
पढ़ें: हिमांश कोहली से ब्रेकअप के बाद फूट-फूटकर रोईं थीं नेहा कक्कड़, अब रोहनप्रीत से रचाई शादी