सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

खुलासाः वैलेंटाइन डे पर आलिया के साथ उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड ने की थी ये हरकत, कहा- वो मुझे बाहर ले गया और...

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 08 May 2021 09:40 AM IST
विज्ञापन
When Alia bhatt opens about her bad valentines day experience with ex boyfriend
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट फिल्मों के साथ-साथ अभिनेता रणबीर कपूर संग अपने अफेयर को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। आलिया हमेशा से ही अपने रिश्ते और अफेयर्स को लेकर बिंदास रही हैं। रणबीर से पहले भी उन्होंने कई लड़कों को डेट किया है। ऐसे ही एक डेटिंग का खुलासा उन्होंने सालों पहले कॉफी विद करण में किया था। उन्होंने बताया था कि कैसे उनके ब्वॉयफ्रेंड ने वैलेंटाइन के दिन उनके साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया था।

Trending Videos
When Alia bhatt opens about her bad valentines day experience with ex boyfriend
परिणीति चोपड़ा, आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया भट्ट कॉफी विद करण में अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के साथ पहुंची थीं। यहां दोनों अभिनेत्रियां सिंगल होने को लेकर बात कर रहीं थीं। इसी बातचीत के दौरान आलिया ने कहा कि उन्हें 'न्यू ईयर्स इव' और 'वैलेंटाइन डे' काफी ओवररेटेड लगता है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उनका वैलेंटाइन डे का अनुभव अच्छा नहीं रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
When Alia bhatt opens about her bad valentines day experience with ex boyfriend
आलिया भट्ट - फोटो : instagram/aliaabhatt

आलिया ने कहा कि, 'मेरा ब्वॉयफ्रेंड वैलेंटाइन डे के दिन मुझे बाहर लेकर गया, लेकिन उसने पूरे समय मुझसे बात ही नहीं की। मुझे लगता है कि ये दिन इतना भी खास नहीं होता है'। जब करण और परिणीति ने आलिया से और बातें जाननी चाहीं तो आलिया ने कहा कि, 'हमने कुछ नहीं किया, हम बहुत छोटे थे, हम बच्चे थे'। इस पर परिणीति हंसते हुए बोलीं, 'इसलिए उसने तुमसे बात नहीं कि क्योंकि तुमने कुछ किया नहीं'।

When Alia bhatt opens about her bad valentines day experience with ex boyfriend
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

आलिया के बचपन का प्यार भले ही रोमांटिक ना हो पाया हो लेकिन रणबीर के साथ आलिया काफी खुश नजर आती हैं। एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान सबको धन्यवाद करते हुए आलिया ने बिना नाम लिए रणबीर की तरफ इशारा कर अपने दिल की बात कही थी। उन्होंने रणबीर की ओर इशारा करते हुए कहा था कि, 'तुम्हारी वजह से मेरी आंखों में चमक आ जाती है और मेरा दिल मुस्कुराता है, मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं'।

विज्ञापन
When Alia bhatt opens about her bad valentines day experience with ex boyfriend
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दूसरी तरह रणबीर भी दीपिका और कटरीना से ब्रेकअप के बाद से आलिया के हाथ थामे नजर आते हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने शादी को लेकर भी अपने विचार साझा किए थे। रणबीर ने कहा था कि, 'वो शादी के बारे में सोच रहे हैं, लेकिन अभी कुछ बोलकर वो नजर नहीं लगाना चाहते हैं'। बता दें कि आलिया और रणबीर की प्रेम कहानी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के सेट से शुरू हुई थी। इस फिल्म में पहली बार रणबीर और आलिया की जोड़ी बनी है। इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार हो रहा है। अयान मुखर्जी की इस फिल्म में रणबीर-आलिया के अलावा बिग बी भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed