फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब एक जैसी कहानी को लेकर भिड़े थे बिग बी और राजेश खन्ना, बाला और उजड़ा चमन के विवाद में नया ट्विस्ट

Fri, 11 Oct 2019 10:29 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 11 Oct 2019 10:29 PM IST
विज्ञापन
when Amitabh Bachchan and Rajesh Khanna film released together like Bala and Ujda Chaman
Bala,Inquilaab, Aaj Ka M.L.A. Ram Avtar - फोटो : amar ujala mumbai

हिंदी सिनेमा में एक जैसे ही कथानक पर बनी दो फिल्मों के एक साथ रिलीज होने का ताजातरीन मामला फिल्म उजड़ा चमन और बाला अब कानूनी दांव पेंच में उलझता नजर आ रहा है। फिल्म उजड़ा चमन के निर्देशक अभिषेक पाठक जहां अपनी फिल्म को एक कन्नड़ फिल्म का आधिकारिक हिंदी रीमेक बता रहे हैं, वहीं फिल्म बाला के हीरो आयुष्मान खुराना इस विवाद से बेपरवाह नजर आ रहे हैं। ऐसा ही विवाद बरसों पहले अमिताभ बच्चन और राजेश खन्ना की फिल्मों को लेकर भी हो चुका है।

when Amitabh Bachchan and Rajesh Khanna film released together like Bala and Ujda Chaman
Ujda Chaman - फोटो : social media

अभिषेक पाठक ने 1 अक्टूबर को अपने निर्देशन की पहली फिल्म उजड़ा चमन का ट्रेलर लॉन्च किया। ट्रेलर में एक ऐसे व्यक्ति की कहानी सामने आई जो कम उम्र में ही गंजेपन का शिकार हो जाता है। मेकर्स ने इस फिल्म को गंजेपन पर आधारित पहली फिल्म के तौर पर पेश किया जो 8 नवंबर को रिलीज होनी है। तब आयुष्मान खुराना की फिल्म बाला 15 नवंबर को रिलीज होने वाली थी। बाला भी गंजेपन की समस्या पर आधारित फिल्म है।लेकिन, गुरुवार को टी सीरीज के मालिक भूषण कुमार और बाल के निर्माता दिनेश विजन की आपसी सहमति के बाद बाला अब 7 नवंबर को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म के लिए भूषण कुमार ने अपनी फिल्म मरजावां की रिलीज डेट बदलकर 15 नवंबर कर दी है।

when Amitabh Bachchan and Rajesh Khanna film released together like Bala and Ujda Chaman
'बाला' में आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर फिल्म निर्माता कुमार मंगत ने अचानक हुए इस बदलाव को गलत बताया है। फिल्म उजड़ा चमन का निर्देशन उनके बेटे अभिषेक पाठक कर रहे हैं। वह कहते हैं, “उजड़ा चमन 2017 में आई कन्नड़ फिल्म ओंदू मोत्तेया कथे की रीमेक है। हमारी कंपनी पैनोरोमा स्टूडियोज ने इसके रीमेक राइट्स पिछले साल ले लिए थे। हमारी फिल्म रिलीज के लिए 8 नवंबर की तारीख तय हुई। बाला पहले 22 नवंबर को रिलीज होनी थी फिर इसकी तारीख 15 नवंबर रखी गई वहीं अब यह फिल्म 7 नवंबर यानी की मेरी फिल्म से एक दिन पहले रिलीज हो रही है।”

विज्ञापन
विज्ञापन
when Amitabh Bachchan and Rajesh Khanna film released together like Bala and Ujda Chaman
Inquilaab - फोटो : amar ujala mumbai

निर्माता कुमार मंगत के करीबी सूत्रों का कहना है कि इस बारे में उनकी लीगल टीम भी हर संभव कोशिश कर रही है कि किसी तरह यह मुकाबला टल जाए और बाला की रिलीज पर किसी तरह रोक लग सके। बाला की शूटिंग शुरू होने के तुरंत बाद इस फिल्म पर कहानी चोरी का आरोप भी लग चुका है। वहीं फिल्म बाला के हीरो इस विवाद से अनजान बने हुए हैं। वह कहते हैं, "बेहतरीन सिनेमा पसंद करने वालों के लिए मेरी इस फिल्म में सबकुछ है और मैं गारंटी दे सकता हूं कि एक ही समय में यह सामाजिक रूप से प्रासंगिक और विचारणीय होने के साथ ही उनके लिए पूरी तरह से पैसा वसूल फिल्म साबित होगी।”

विज्ञापन
when Amitabh Bachchan and Rajesh Khanna film released together like Bala and Ujda Chaman
Aaj Ka M.L.A. Ram Avtar - फोटो : amar ujala mumbai

एक जैसे कथानक पर बनी फिल्मों के आसपास ही रिलीज होने के मामले इससे पहले भी हिंदी सिनेमा में हो चुके हैं। अमिताभ बच्चन की फिल्म इंकलाब और राजेश खन्ना की फिल्म आज का एमएलए राम अवतार की कहानी भी करीब करीब एक जैसी थी और दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर आगे पीछे रिलीज हुईं। यही नहीं अमिताभ बच्चन की दो फिल्मों तूफान और जादूगर के कथानक एक जैसे रहे और अमिताभ बच्चन ने दोनों फिल्मों के निर्देशकों यानी मनमोहन देसाई और प्रकाश मेहरा से इसका जिक्र तक रिलीज से पहले नहीं किया। ये दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गईं और इसी के बाद अमिताभ के इन दोनों निर्देशकों से रिश्ते भी बिगड़ गए।

पढ़ें: सलमान के बंगले पर क्राइम ब्रांच का छापा और रेखा के जन्मदिन सहित ये हैं आज की बड़ी खबरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed