फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब अमिताभ बच्चन को मां ने जमकर मारी थी बेंत, सूज गया था शरीर, लाल हो गई थीं आंखें

Tue, 20 Feb 2018 02:56 PM IST
पूर्णिमा आचार्य, अमर उजाला
पूर्णिमा आचार्य, अमर उजाला Updated Tue, 20 Feb 2018 02:56 PM IST
विज्ञापन
when amitabh bachchan was worstly beaten by his mother this was the reason

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन एक ऐसी शख्सियत हैं जिनकी एक्टिंग के दीवाने दुनियाभर में फैले हैं। बिग बी को सिर्फ एक झलक देखने के लिए लाखों लोगों की भीड़ लंबा इंतजार कर सकती है। उनकी लोकप्रियता ने उन्हें भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे प्रमुख व्यक्तित्व बना दिया है। उनके नाम सर्वाधिक सर्वश्रेष्ठ अभिनेता फिल्मफेयर अवॉर्ड का रिकॉर्ड है लेकिन क्या आपको पता है कि इसी महान कलाकार ने एक समय मध्यवर्गीय परिवार का साधारण जीवन व्यतीत किया है। वह भी आम लोगों की तरह इलाहाबाद के एक सरकारी स्कूल में पढ़ने जाते थे। पढ़ाई न करने पर स्कूल के टीचर से डांट खाते थे। सिर्फ इतना ही नहीं घर पर गलत काम करने पर बिग बी को अपने माता-पिता से जमकर मार भी पड़ती थी। ऐसे ही कुछ रोचक किस्से हैं उनकी जिंदगी से जुड़े जो किसी को नहीं पता। 

when amitabh bachchan was worstly beaten by his mother this was the reason
amitabh bachchan

अमिताभ बच्चन के अलावा एक शख्स और भी है जिन्हें उनके इन बदमाशी भरे किस्सों की जानकारी थी। वह शख्स हैं शीला झुनझुनवाला... शीला झुनझुनवाला ने अपनी किताब 'सिने सितारों के अनछुए प्रसंग' में बिग बी के ऐसे किस्से पेश किए हैं जिनके बारे में कोई नहीं जानता लेकिन अगर वह आपको पता चले तो आपको भी खुद पर यकीन नहीं होगा। 

when amitabh bachchan was worstly beaten by his mother this was the reason

शीला झुनझुनवाला ने अपनी किताब में अमिताभ बच्चन के बारे में जिक्र करते हुए बताया है कि वह भले ही बदमाश बच्चों की सूची में न आते हों पर उनकी बदमाशियां कम नहीं थी। उन्हें अपने पिता हरिवंश राय बच्चन का डर हमेशा रहता था। पिता हरिवंश राय बच्चन काफी अनुशासन में रहने वाले व्यक्ति थे। उन्हें घर पर ज्यादा शोर बिल्कुल पसंद नहीं था। इसलिए जब भी वह घर पर मौजूद रहते थे अमिताभ और भाई अजिताभ हमेशा ही पढ़ाई में ध्यान लगाते और होम वर्क करते नजर आते थे। हालांकि अमिताभ को बीच बीच में बदमाशियां सूझती थीं लेकिन पिता के डर से वह चुप रहने में ही भलाई समझते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
when amitabh bachchan was worstly beaten by his mother this was the reason

अमिताभ और अजिताभ, दोनों भाई मां तेजी बच्चन के ज्यादा करीब थे। बदमाशी करने पर मां से डांट तो जरूर पड़ती थी लेकिन वह अच्छे से बात को समझाती थीं ताकि दोबारा उस काम को न किया जाए। कई बार मां ने ही अमिताभ को पिता से मार खाने से बचाया था इसलिए बिग बी अपनी मां को अधिक प्यार करते थे। 

विज्ञापन
when amitabh bachchan was worstly beaten by his mother this was the reason

शीला झुनझुनवाला ने अपनी किताब में अमिताभ बच्चन की बेंत से जमकर पिटाई होने का किस्सा बताया है। किताब में लिखा है कि एक बार तेजी बच्चन ने खुद बेटे अमिताभ को बेंत से इतना पीटा था कि वह बेंत ही टूट गई थी और बेंत की मार से बिग बी के शरीर पर सूजन आ गई थी। दरअसल अमिताभ बच्चन ने एक दुकान से बदमाशी करते हुए बिना बताए एक रबड़ उठा ली थी। हालांकि उन्होंने ये जानबूझकर नहीं किया था पर मां तेजी बच्चन के अनुसार चोरी तो चोरी होती है। जब ये बात तेजी को पता चली तो उन्हें अमिताभ पर बहुत गुस्सा आया और उन्होंने सामने पड़ी बेंत से अमिताभ को पीटना शुरू कर दिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed