फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aarya 2: कब और कहां देख सकते हैं सुष्मिता सेन की क्राइम सीरीज 'आर्या' का दूसरा सीजन? यहां पढ़ें पूरी डिटेल

Fri, 10 Dec 2021 01:09 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 10 Dec 2021 01:09 PM IST
विज्ञापन
When and how can watch Sushmita Sen crime series Aarya 2 Here find all the information
आर्या 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने जैसे ही ओटीटी की दुनिया में रखा, तो धमाल मचा दिया। उनकी पहली वेब सीरीज ‘आर्या’ को फैंस ने काफी ज्यादा पसंद किया है। इस क्राइम थ्रिलर सीरीज के कुल नौ एपिसोड हैं, जिसमें सुष्मिता सेन का धमाकेदार अंदाज देखकर फैंस के होश उड़ गए थे। इस सीरीज में ड्रग की दुनिया दिखाई गई, जिसमें सुष्मिता सेन एक मां से डॉन बनती हुई नजर आई थीं। दर्शकों ने उनके निडर अंदाज को काफी पसंद किया था और अब इस सीरीज का दूसरा पार्ट भी फैंस के बीच धमाल मचाने के लिए आ गया है।


 
'आर्या 2' की रिलीज डेट और टाइम
‘आर्या’ के पहले पार्ट में सुष्मिता सेन एक्शन करती हुई भी नजर आई थीं और इसी वजह से फैंस इसके दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे थे। लेकिन अब फैंस का ये इंतजार खत्म हो गया है। आज यानी 10 दिसंबर को लगभग 12:00 AM (IST) सुष्मिता सेन की इस सीरीज का दूसरा पार्ट ऑनलाइन रिलीज़ हो गया है।

When and how can watch Sushmita Sen crime series Aarya 2 Here find all the information
आर्या 2 - फोटो : सोशल मीडिया

आर्या सीजन 2 को ऑनलाइन कहां देखें?
‘आर्या’ का पहला पार्ट डिज्नी प्लस हॉटस्टर पर कोरोना काल में रिलीज हुआ था। ऐसे में अब दूसरा पार्ट भी इसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हुआ है। इस सीजन के कुल आठ एपिसोड हैं, जिसमें जहां से पहला पार्ट खत्म हुआ था, उसके आगे से दर्शकों को मजेदार कहानी देखने को मिलेगी। हालांकि, दर्शकों को इस सीरीज के नए एपिसोड देखने के लिए डिज़्नी प्लस हॉटस्टार की सदस्यता लेनी होगी, जबकि वे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर शो के पहले सीज़न को फिर से देख सकते हैं।

When and how can watch Sushmita Sen crime series Aarya 2 Here find all the information
आर्या 2 - फोटो : Instagram

आर्या 2 की कहानी
‘आर्या’ में सुष्मिता सेन यानी की आर्या की कहानी है, जो अपने पति के हत्यारे की तलाश में है। इस सीरिज के अगले सीजन की कहानी भी इसी के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आएगी। हालांकि, इस सीरीज में ये भी देखने को मिलेगा कि क्या हीरोइन विलेन को माफ कर पाती हैं या नहीं?

विज्ञापन
विज्ञापन
When and how can watch Sushmita Sen crime series Aarya 2 Here find all the information
सुष्मिता सेन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

‘आर्या 2’ कास्ट
‘आर्या 2’ में ज्यादातर वही किरदार नजर आने वाले हैं, जिन्होंने पहले सीजन में दर्शकों को एंटरटेन किया था। इस सीरीज में सुष्मिता सेन (आर्या सरीन), सिकंदर खेर (दौलत), अंकुर भाटिया (संग्राम), एलेक्सन ओनेल (आर्या के भाई), वीरेन वजीरानी (वीर सरीन) के रूप में नजर आएंगे। सुष्मिता सेन की ये सीरीज एंडेमोल शाइन इंडिया द्वारा निर्मित है और राम माधवानी, विनोद रावत और कपिल शर्मा डायरेक्टर रहे हैं।

विज्ञापन
When and how can watch Sushmita Sen crime series Aarya 2 Here find all the information
आर्या - फोटो : सोशल मीडिया

सेलेब्स को भी ‘आर्या 2’ का इंतजार
सुष्मिता सेन की ‘आर्या 2’ का सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि सेलेब्स भी इंतजार कर रहे थे। माधुरी दीक्षित ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने ‘आर्या 2’ को लेकर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed