{"_id":"673058a6d6477f45030c220c","slug":"when-astrologer-advised-twinkle-khanna-to-change-her-name-she-asked-question-about-trump-and-kamala-harris-2024-11-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Twinkle Khanna: जब ट्विंकल खन्ना को ज्योतिषी ने दी नाम बदलने की सलाह, कमला हैरिस को लेकर उन्होंने पूछा ये सवाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Twinkle Khanna: जब ट्विंकल खन्ना को ज्योतिषी ने दी नाम बदलने की सलाह, कमला हैरिस को लेकर उन्होंने पूछा ये सवाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Sun, 10 Nov 2024 12:25 PM IST
सार
ट्विंकल खन्ना को उनकी ज्योतिषी ने जब नाम का पहला अक्षर बदलकर के से नाम रखने की सलाह दी, तो उन्होंने अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव हारने को लेकर कमला हैरिक के बारे में कुछ सवाल कर लिए। ट्विंकल खन्ना ने ट्रंप को लेकर भी कुछ बातें कही हैं।
अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर अपनी राय साझा की है। ट्विंकल खन्ना ने कहा कि ट्रंप और भारत के 140 करोड़ देशवासियों के बीच कुछ तो है जो समान है। अभिनेत्री ने कहा कि हम सभी अंधविश्वास पर विश्वास करते हैं। हाल ही में आए एक वीडियो में ट्रंप ने भी स्वीकार किया कि वे भी अंधविश्वासी हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें भी ज्योतिषी ने नाम बदलने की सलाह दी थी।
Trending Videos
2 of 5
ट्विंकल खन्ना
- फोटो : इंस्टाग्राम
ट्विंकल खन्ना को दी ज्योतिषी ने ये सलाह
ट्विंकल खन्ना ने टाइम्स ऑफ इंडिया में छपे उनके लेख में बताया कि उनकी पारिवारिक ज्योतिषी ने उन्हें अपने नाम के पहले अक्षर को 'टी' के बजाय 'के' से रखने की सलाह दी। जिसे उन्होंने ठुकरा दिया। इस पर ज्योतिषी ने उन्हें बताया कि हाल ही में उनकी इस सलाह को दो प्रोड्यूसर ने माना और उनकी फिल्में सुपरहिट हो गई।
ट्विंकल ने दिया ऐसा जवाब
इस पर ट्विंकल खन्ना ने सवाल किया कि कमला हैरिस का नाम भी 'के' से शुरू होता है, लेकिन वे तो चुनाव हार गईं। इस पर ज्योतिषी ने जवाब दिया कि वे नजर की शिकार हैं, उन्हें काला धागा बांधना चाहिए था, हमारे सभी राजनेता इस बात का ध्यान रखते हैं। हालांकि, इस बात को मुझे स्वीकार करना पड़ा। हमारे राजनेता काले धागे के साथ-साथ अपनी कलाइयों पर कई सारे रंगीन धागे लपेटे रहते हैं।
4 of 5
ट्विंकल खन्ना
- फोटो : इंस्टाग्राम
ट्रंप को लेकर बोलीं अभिनेत्री
ट्विंकल खन्ना ने कहा कि व्यापार और ज्योतिष को जानने वालों ने कमला हैरिस की जीत की भविष्यवाणी की थी। ट्विंकल ने कहा कि मुझे संदेह है कि वे सभी ट्रम्प की गुप्त शक्ति को अनदेखा कर चुके हैं। स्टॉर्मी डेनियल्स की डाक्यूमेंट्री की बात करें तो इसमें बताया गया है कि स्टॉर्मी डेनियल्स का ट्रंप के साथ अफेयर था।
विज्ञापन
5 of 5
डिंपल कपाड़िया-ट्विंकल खन्ना
- फोटो : इंस्टाग्राम
इन बातों पर विश्वास करते हैं ट्रंप
इस डॉक्यूमेंट्री में बताया गया है कि ट्रंप ने एक बार स्टॉर्मी से कहा था कि उसने एक सपना देखा था कि सैमसन की तरह, उसकी शक्ति उसके बालों में है और अगर वह इसे खो देता है, तो वह अपना कद खो देगा। ये बात साफ बताती है कि वे भी इन बातों पर भरोसा करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।