फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान खान के साथ ये सीन करके घंटों तक फूट-फूटकर रोईं थीं भाग्यश्री, ये थी बड़ी वजह

Fri, 28 Feb 2020 03:33 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 28 Feb 2020 03:33 PM IST
विज्ञापन
when Bhagyashree Was Cried During Shooting of salman khan film Maine Pyar Kiya
bhagyashree salman khan - फोटो : file photo

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा भाग्यश्री ने हाल ही में खुलासा किया है कि वो अपने पति से डेढ़ साल तक अलग रही थीं। उन्होंने साल 1990 में अपने दोस्त हिमालय दासानी से शादी की थी। भाग्यश्री के इस खुलासे ने सबको हैरान कर दिया है। भाग्यश्री के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने अभिनेता सलमान खान के साथ फिल्म 'मैंने प्यार किया' से की थी। उनकी ये फिल्म काफी हिट साबित हुई थी। ऐसे में आज हम आपको इस फिल्म से जुड़ा बेहद दिलचस्प किस्सा बताने जा रहे हैं। 

when Bhagyashree Was Cried During Shooting of salman khan film Maine Pyar Kiya
bhagyashree salman khan - फोटो : file photo

फिल्म 'मैंने प्यार किया' साल 1989 में आई थी। इस फिल्म का 'कबूतर जा-जा' गाना उस समय काफी हिट रहा था। बताया जाता है कि इस गाने में सलमान खान को उनके साथ बाहों में भरने वाला एक सीन करना था। जैसी ही इस सीन को शूट किया गया तो भाग्यश्री फूट-फूटकर रोने लगी थीं। इसके बाद सलमान खान घबरा गए और उसे पूछा कि उन्होंने कुछ गलत कर दिया क्या.?

when Bhagyashree Was Cried During Shooting of salman khan film Maine Pyar Kiya
bhagyashree salman khan

सलमान खान की इस बात का जवाब अभिनेत्री ने न में दिया। फिल्म का यह सीन शूट हो जाने के बाद 'मैंने प्यार किया' के डायरेक्टर ने भाग्यश्री से रोने का कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि वह रुढ़ीवादी परिवार से हैं उनके परिवार ने आज तक चूड़ीदार से ज्यादा ड्रेस पहनने की इजाजात नहीं दी। ऐसे में बाहों में भरने वाला सीन करते हुए वह घबरा गईं और रोने लगीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
when Bhagyashree Was Cried During Shooting of salman khan film Maine Pyar Kiya
maine pyar kiya - फोटो : file photo

बताया जाता है कि इसके बाद फिल्म के डायरेक्टर ने अभिनेत्री को अपनी मर्जी से सीन करने की इजाजात दे दी थी। भाग्यश्री का जन्म महाराष्ट्र के सांगली में पटवर्धन राजघराने में हुआ। उनके पिता विजय सिंहराव माधवराव पटवर्धन सांगली के राजा माने जाते हैं। तीन बहनों में भाग्यश्री सबसे बड़ी हैं। पहली फिल्म के बाद ही भाग्यश्री ने शादी का फैसला कर लिया।

विज्ञापन
when Bhagyashree Was Cried During Shooting of salman khan film Maine Pyar Kiya
maine pyar kiya - फोटो : file photo

पहली फिल्म 'मैंने प्यार किया' से भाग्यश्री का स्टारडम चमक गया था। उनकी और सलमान खान की केमेस्ट्री को खूब पसंद किया गया। ऐसा माना जा रहा था कि भाग्यश्री उस दौर की बड़ी एक्ट्रेस को टक्कर देंगी लेकिन शादी के बाद उनका करियर खत्म हो गया। उन्होंने हिमालय दसानी से शादी कर ली।

पढ़ें: रिलीज के पहले ही तापसी पन्नू की 'थप्पड़' मुश्किलों में, पीएम मोदी को अपमानित करने का लगा आरोप

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed