फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड: जब कटरीना कैफ ने सलमान खान से कहा था- मेरा पूरा करियर बर्बाद हो गया, जानिए क्या था मामला

Thu, 25 Nov 2021 06:16 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 25 Nov 2021 06:16 PM IST
विज्ञापन
when bollywood actress Katrina Kaif said this to Salman Khan My whole career is destroyed
सलमान खान और कटरीना कैफ - फोटो : twitter

सलमान खान बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता हैं। इंडस्ट्री में लोग उनको प्यार से भाई बुलाते हैं। बॉलीवुड में कई सेलेब्स से सलमान खान की लड़ाई तक हो चुकी है। ऐसे में यह भी कहा जा सकता है कि इंडस्ट्री का यह 'किंग खान' अभिनय के साथ ही अपनी लड़ाइयों के लिए भी मशहूर है। हालांकि, कई अभिनेताओं से लड़ाई के बाद सलमान खान की सुलह तक हो चुकी है, जिनमें शाहरुख और आमिर खान का नाम प्रमुख है। कुछ ऐसे भी सेलेब्स हैं, जिनके साथ लड़ाई के बाद सलमान खान अब तक बात नहीं करते हैं।


 

when bollywood actress Katrina Kaif said this to Salman Khan My whole career is destroyed
सलमान खान और कटरीना कैफ - फोटो : Social Media

सलमान खान की अभिनेता जॉन अब्राहम से भी लड़ाई हो चुकी है। रिपोर्ट की मानें तो दोनों के बीच एक डांस टूर के दौरान झगड़ा हुआ था। एक्टर सलमान खान ने अपने एक इंटरव्यू में जॉन अब्राहम के साथ प्रोबल्म की बात स्वीकार की थी। उन्होंने खुलासा किया था कि फिल्म साया में उनके द्वारा कटरीना कैफ को हटाये जाने के बाद उन्हें जॉन अब्राहम से भी समस्या होने लगी थी।
 

when bollywood actress Katrina Kaif said this to Salman Khan My whole career is destroyed
सलमान खान और कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान ने यहां तक कहा था कि साया फिल्म से जब उन्होंने कटरीना कैफ को हटाया था तो वह तीन दिनों तक रोती रहीं। उन्होंने यह भी कहा था कि कटरीना कैफ के पास जॉन अब्राहम को हटाने का मौका था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
when bollywood actress Katrina Kaif said this to Salman Khan My whole career is destroyed
सलमान खान और कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान ने कहा था कि मुझे वह दृश्य याद है जब मैंने फिल्म साया से कटरीना कैफ को हटाकर तारा शर्मा को लिया था तो वह रोने लगी थीं और उन्होंने कहा था, मेरा पूरा करियर बर्बाद हो गया। उन्होंने आगे कहा था कि उन्हें यह सब तीन दिन तक झेलना पड़ा। 
विज्ञापन
when bollywood actress Katrina Kaif said this to Salman Khan My whole career is destroyed
सलमान खान और कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान ने यह भी कहा था कि मैंने कटरीना से कहा था कि जिसके लिए तुम अभी रो रही हो कुछ साल बाद उसी बात पर हंसोगी। फिल्म 'न्यूयॉर्क' से जॉन को नहीं हटाने के कटरीना कैफ के फैसले के बारे में पूछे जाने पर सलमान खान ने कहा था कि उनके और कटरीना के बड़प्पन की वजह से जॉन को बड़ी हिट फिल्म मिली थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed