फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किस्सा: शूटिंग के दौरान धर्मेंद्र से गुस्सा हो जाती थीं आशा पारेख, एक्टर की एक अजीब आदत से थीं परेशान

Tue, 01 Jun 2021 03:22 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Tue, 01 Jun 2021 03:22 PM IST
विज्ञापन
When Dharmendra Used To Eat Onion Before Shooting With Asha Parekh To Hide The Smell Of Alcohol
धर्मेंद्र और आशा पारेख - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मों की शूटिंग के दौरान एक्टर्स के बीच तकरार और नोक झोंक होती रहती है। यही सब बाद में यादें बन जाती है और स्टार्स इन खास पलों को याद करते हैं। फिल्मों की दुनिया में कई अभिनेता-अभिनेत्री ऐसे हैं, जिनकी दोस्ती आज काफी शानदार है। लेकिन ये हमेशा ऐसे नहीं थे। इनके बीच भी तकरार हुई, एक-दूसरे की आदतें नापसंद की गई और फिर जाकर गहरी दोस्ती हुई। आज हम आपको जिन स्टार्स के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, उनकी जोड़ी को पर्दे पर दर्शकों ने काफी पसंद किया। हम बात कर रहे हैं 'हीमैन' धर्मेंद्र और मशहूर अदाकारा आशा पारेख के बारे में। धर्मेंद्र और आशा पारेख की दोस्ती आज भी बरकरार है और पर्दे पर दोनों की जोड़ी हिट थी। लेकिन पर्दे के पीछे का एक दिलचस्प किस्सा हम आपको बताने जा रहे हैं...



'आए दिन बहार के'
धर्मेंद्र और आशा पारेख दोनों ही अपने जमाने के बड़े स्टार रहे हैं। जो किस्सा हम आपको आज बताने जा रहे हैं वो फिल्म 'आए दिन बहार के' की शूटिंग के दौरान का है। इस किस्से को खुद आशा जी ने एक रियलिटी शो के दौरान बताया था। तो चलिए बताते हैं आपको इस शानदार दोस्ती के पीछे का ये मजेदार किस्सा।

When Dharmendra Used To Eat Onion Before Shooting With Asha Parekh To Hide The Smell Of Alcohol
धर्मेंद्र और आशा पारेख - फोटो : सोशल मीडिया

धर्मेंद्र और आशा पारेख अब फिल्मों से एकदम दूर हो चुके हैं लेकिन 60-70 के दशक में दोनों का जादू खूब चला था। इनकी फिल्में हाउसफुल रहती थी और आशा पारेख तो टॉप की हीरोइन थीं। उनकी फिल्में सिल्वर जुबली मनाती थीं। उन्हें इंडस्ट्री में ‘जुबली पारेख’ भी कहा जाता था। ऐसे में कोई भी निर्देशक और अभिनेता उनसे उलझने की भूल नहीं करता था। ये बात किसी से छिपी नहीं है कि धरम पाजी को शराब से बेहद लगाव है। उन्हें शराब से ठीक वैसा ही लगाव है जैसा पाजी को इन दिनों अपने फॉर्महाउस में उगने वाली सब्जियों से है। कहा जाता है कि धर्मेंद्र बेहद कम उम्र में ही शराब पीने लगे थे। ये किस्सा तब का है जब फिल्म 'आए दिन बहार के' की शूटिंग खूबसूरत हिल स्टेशन दार्जलिंग में चल रही थीं। 

When Dharmendra Used To Eat Onion Before Shooting With Asha Parekh To Hide The Smell Of Alcohol
धर्मेंद्र और आशा पारेख - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म ‘आए दिन बहार के’ की शूटिंग का पैकअप होते ही लोकेशन पर ही शराब की बोतले खुल जाती थीं। धर्मेंद्र, फिल्म के निर्देशक और बाकि टीम मेंबर्स के साथ बैठकर रात भर शराब पार्टी किया करते थे। धर्मेंद्र इतनी ज्यादा शराब पी लेते थे कि सुबह तक भी उनके मुंह से बदबू नहीं जाती थी। आशा जी बड़ी स्टार थीं और उनके साथ ही धरम पाजी शूटिंग कर रहे थे, तो ऐसे में उन्हें डांट खाने का डर भी रहता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
When Dharmendra Used To Eat Onion Before Shooting With Asha Parekh To Hide The Smell Of Alcohol
धर्मेंद्र और आशा पारेख - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसे में धर्मेंद्र भी आशा पारेख की डांट से बचने के लिए अजीब नुस्खा अपनाते थे। वह शराब की गंध को छुपाने के लिए प्याज खाकर सेट पर पहुंचते थे। आशा पारेख को धर्मेंद्र के मुंह से आने वाली प्याज की बदबू ने परेशान कर दिया था। एक दिन ज्यादा तंग आकर आशा पारेख ने शिकायत कर दी कि धर्मेंद्र के मुंह से प्याज की बदबू आती है और वो ऐसे शूटिंग नहीं कर सकतीं। फिर धर्मेंद्र ने उन्हें बताया कि वो शराब की बदबू छिपाने के लिए प्याज खाते हैं। 

विज्ञापन
When Dharmendra Used To Eat Onion Before Shooting With Asha Parekh To Hide The Smell Of Alcohol
धर्मेंद्र और आशा पारेख - फोटो : सोशल मीडिया

इस पर आशा पारेख ने उन्हें तपाक से जवाब दिया कि वह शराब ना पिया करें। तब धर्मेंद्र ने भी आशा पारेख से वादा किया कि वह सेट पर कभी शराब नहीं पिएंगे। इसके आगे का किस्सा सुनाते हुए आशा पारेख ने बताया था कि, धर्मेंद्र ने वादे के मुताबिक शराब की एक बूंद नहीं पी थी। उन दिनों धर्मेंद्र को फिल्म के एक गाने की शूटिंग पानी में खड़े होकर करनी थी। शूटिंग करने के दौरान धर्मेंद्र ठंड की वजह से नीले पड़ जाते थे। उन्हें ब्रांडी ऑफर की जाती थी। लेकिन धर्मेंद्र ने शराब नहीं पीने का वादा किसी कीमत पर नहीं तोड़ा। उन्हें डर था कि कहीं आशा पारेख शूटिंग छोड़कर ना चली जाएं। बस यहीं से दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई और ये दोस्ती आज भी कायम है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed