{"_id":"6089378d51b09928044ae899","slug":"when-director-br-ishara-taken-advantage-of-reena-roy-helplessness-had-give-her-intimate-scenes-in-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिल्मों में काम मांग रहीं रीना रॉय की मजबूरी का निर्देशक ने उठाया था फायदा, करवाए थे बोल्ड सीन्स","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्मों में काम मांग रहीं रीना रॉय की मजबूरी का निर्देशक ने उठाया था फायदा, करवाए थे बोल्ड सीन्स
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Wed, 28 Apr 2021 04:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
रीना रॉय
- फोटो : Twitter
Link Copied
फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई सितारें हुए हैं, जिन्होंने अपने करियर में मुकाम तो हासिल किया। लेकिन उन्हें कुछ फिल्में करने का पछतावा भी ताउम्र रहा। ऐसी ही एक अभिनेत्री की हम आज बात कर रहे हैं, जिन्हें एक फिल्म में बोल्ड सीन्स देने का अफसोस शायद पूरी जिंदगी रहेगा। आज हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री रीना रॉय की। रीना रॉय ने ऐसे तो तमाम फिल्में कीं लेकिन एक फिल्म करने का पछतावा उन्हें आज भी है। ऐसा क्यों और क्या हुआ था, इसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।
Trending Videos
2 of 7
रीना रॉय
70 और 80 के दशक में अपनी खूबसूरती और अदाकारी की बतौलत रुपहले पर्दे पर राज करने वालीं रीना रॉय ने आज भले ही फिल्मों से दूरी बना ली हो। लेकिन 70 के दशक में रीना रॉय को इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत और बोल्ड अभिनेत्रियों में शुमार किया जाता था। इसकी वजह यही थी कि उन्होंने फिल्म में बोल्ड सीन देकर सभी को हैरान कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
फिल्म जरुरत का पोस्टर
- फोटो : Twitter
रीना रॉय के माता-पिता फिल्म इंडस्ट्री में जूनियर आर्टिस्ट थे लेकिन फिर भी अभिनेत्री को फिल्मों में काम के लिए काफी भटकना पड़ा था। रीना रॉय को फिल्म की तलाश थी और निर्देशक बी.आर इशारा को अपनी फिल्म 'जरुरत' के लिए हीरोइन की। फिल्म की कहानी काफी बोल्ड थी और इसमें कई इंटीमेट और सेमी न्यूड सीन्स थे, इसलिए इस फिल्म को करने के लिए कोई भी अभिनेत्री राजी नहीं हो रही थी।
4 of 7
फिल्म जरुरत का दृश्य
उस दौरान रीना रॉय डायरेक्टर बी.आर इशारा के पास काम मांगने के लिए पहुंच गईं। बस फिर क्या था बी.आर इशारा ने अभिनेत्री की मजबूरी का फायदा उठाते हुए उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट कर लिया। रीना रॉय को जब उन्होंने फिल्म की कहानी सुनाई तो पहले तो वो थोड़ा असहज हुईं और इसमें काम नहीं करना चाहती थीं। लेकिन फिर उन्होंने इसके लिए हां कर दी।
विज्ञापन
5 of 7
रीना रॉय
फिल्म 'जरुरत' में रीना रॉय ने अभिनेता डैनी डेन्जोंगपा के अलावा अन्य कलाकारों के साथ भी इंटीमेट सीन दिए। फिल्म में रीना रॉय ने इंटीमेट सीन्स से लेकर सेमी न्यूज सीन्स तक दिए और इसके बाद रीना सुर्खियों में छा गईं। फिल्म रिलीज होते ही फ्लॉप हो गई लेकिन अभिनेत्री चर्चा में आ गईं। उन्हें 'जरुरत गर्ल' कहकर बुलाया जाने लगा। सिर्फ यही नहीं वो सबसे महंगी अभिनेत्रियों की लिस्ट में भी शामिल हो गईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।