छोटे पर्दे की संस्कारी बहू हिना खान बिग बॉस सीजन 11 के दौरान घर की सबसे विवादित कंटेस्टेंट में से एक थीं। एक बार हिना ने साउथ की अभिनेत्रियों को लेकर ऐसा बयान था जिसपर काफी बवाल मचा था। इस दौरान एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने उन करारा जवाब दिया था। आज हंसिका मोटवानी का जन्मदिन है, इस मौके पर हम आपको बता है ये विवाद आखिर था क्या?
जब हिना खान ने साउथ की अभिनेत्रियों को बताया था थुलथुल, हंसिका ने यूं दिया था जवाब
दरअसल, हिना बिग बॉस के घरवालों के साथ मिलकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री के अपने अनुभव साझा कर रही थीं। बातों ही बातों में हिना ने कहा था कि उन्हें पास कई साउथ फिल्मों के ऑफर थे लेकिन उन्होंने सिर्फ इस वजह उसे ठुकरा दिया क्योंकि उन्हें वजन बढ़ाने को कहा गया था।
हिना को कहते हुए सुना गया था कि कि साउथ में थुलथुली एक्ट्रेसेस को ज्यादा तरजीह दी जाती है क्योंकि साउथ मेकर्स हीरोइन की साड़ी में पेट के पास लटका हुआ फैट देखना पसंद करते हैं। हिना के इस बयान के बाद उन्हें साउथ फिल्म इंडस्ट्री की कई हीरोइनों ने सोशल मीडिया पर आड़े हाथ ले लिया था।
हिना खान की इस टिप्पणी के बाद हंसिका मोटवानी ने हिना खान को twitter पर लताड़ा था। सोशल मीडिया पर उन्हें आड़े हाथ लेते हुए हंसिका ने लिखा कि, 'शायद टीवी की लाडली बहु को नहीं पता है कि बहुत से बॉलीवुड एक्टर्स साउथ की फिल्मों में काम करते हैं। हमें नीचा दिखाने की कोशिश करने के लिए आपको शर्म आनी चाहिए'।
And whatever #hinakhan is saying is our pure bullshit . #pleasegetyourtactsrightgirl https://t.co/6ByNcYt8yI
साउथ फिल्म इंडस्ट्री और वहां काम करने वाली एक्ट्रेसेस के बारे में ऐसे कमेंट से गुस्साई हंसिका मोटवानी ने एक के बाद एक 3 ट्वीट कर हिना को जमकर खरी-खोटी सुनाई थी।