{"_id":"5e9ff30a8ebc3e90984da86e","slug":"when-jubilee-kumar-rajendra-kumar-s-success-also-made-a-cot-famous","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राजेंद्र कुमार की कामयाबी ने एक 'खाट' को भी किया मशहूर, भूत बंगले का किस्सा भी जान लीजिए","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
राजेंद्र कुमार की कामयाबी ने एक 'खाट' को भी किया मशहूर, भूत बंगले का किस्सा भी जान लीजिए
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 22 Apr 2020 01:29 PM IST
विज्ञापन
4
1 of 5
Rajendra Kumar
Link Copied
बॉलीवुड के जुबली कुमार यानी राजेंद्र कुमार को हिंदी सिनेमा में जो मुकाम हासिल किया वो शायद ही किसी ने किया हो। राजेंद्र कुमार का स्टारडम ऐसा बढ़ा कि उनकी फिल्में सिनेमाघरों में 25 हफ्तों तक लगातार चलती रहतीं और रिकॉर्ड बनातीं। इसी की वजह से राजेंद्र कुमार का नाम जुबली कुमार पड़ गया। राजेंद्र कुमार से जुड़ा एक किस्सा बताया जाता है।
Trending Videos
2 of 5
Rajendra Kumar
- फोटो : Social Media
ये बात उन दिनों की है जब राजेंद्र कुमार एक्टर बनने का सपना लिए मुंबई के बांद्रा स्टेशन पर पहुंचे। वहां पुरानी बिल्डिंग में एक गेस्ट हाउस था। इस गेस्ट हाउस का नाम था बॉम्बे गेस्ट हाउस। जिसपर लिखा था- ये गेस्ट हाउस सिर्फ एक्टर बनने आए लोगों के लिए ही है। बताया जाता है इस होटल में धर्मेंद्र से लेकर राज कुमार जैसे लोग आकर ठहरे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Rajendra Kumar
- फोटो : Social Media
तमाम बड़े सितारे इस गेस्ट हाउस में रुके। राजेंद्र कुमार भी मुंबई में इसी गेस्ट हाउस में रुके। यहीं से वो रोजाना ऑडिशन देने जाते थे। इसी गेस्ट हाउस में राजेंद्र कुमार एक खाट पर सोते थे। जब राजेंद्र कुमार स्टार बन गए तो गेस्ट हाउस के एजेंट ने उसकी मार्केटिंग करना शुरू कर दिया। वो लोगों से कहते कि इस खाट पर सोने से ही राजेंद्र कुमार जुबली कुमार बने।
4 of 5
राजेंद्र कुमार
बाद में उनके गेस्ट हाउस में जो भी स्ट्रगलिंग एक्टर आए वो इस खाट को किराए पर लेने के लिए कहते थे। और इस तरह ये खाट भी फेमस हो गई। राजेंद्र कुमार ने अपने करियर की शुरुआत साल 1950 में 'वचन' से की थी। राजेंद्र कुमार को पहचान नरगिस और सुनील दत्त की फिल्म मदर इंडिया से मिली थी।
4 - 4
विज्ञापन
5 of 5
राजेंद्र कुमार
राजेंद्र कुमार से जुड़ी एक और कहानी बताई जाती है। कहते हैं जब वह बॉलीवुड में कदम जमा रहे थे। तभी उनकी नजर एक बंगले पर पड़ी। राजेंद्र कुमार ने वह बंगला खरीद लिया। हालांकि, लोगों का मानना था कि वह एक भूत बंगला है। लेकिन इस बंगले को खरीदने के बाद राजेंद्र कुमार ने एक के बाद एक हिट फिल्में दीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।