फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्में न मिलने पर बॉलीवुड छोड़ गई थीं शाहरुख की हीरोइन, पैसों के लिए काटने लगी थीं फंक्शंस में रिबन

Tue, 01 Oct 2019 11:00 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 01 Oct 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
when Mahima Chaudhary left bollywood and joined inauguration function for money
Mahima Chaudhary - फोटो : file photo

अभिनेत्री महिमा चौधरी ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को परदेस, दिल है तुम्हारा जैसी कई शानदार फिल्में दी हैं, लेकिन वह अब लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। इस साल हुए लोकसभा चुनाव में महिमा चौधरी उस समय अचानक चर्चा में आई थीं, जब उन्होंने चुरु लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रफीक मंडेलिया के समर्थन में प्रचार कर किया था। इससे पहले साल 2017 में मिड डे से बात करते हुए महिमा चौधरी ने फिल्मों से दूरी बनाने को लेकर भी बड़ी बात बोली थी।

when Mahima Chaudhary left bollywood and joined inauguration function for money
mahima chaudhary - फोटो : file photo

महिमा चौधरी ने कहा था कि मनमुताबिक रोल ना मिलने की वजह से उन्हें इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी। महिमा चौधरी ने यह तक कहा था कि गुजारा करने के लिए उन्हें फंक्शंस में रिबन तक काटने पड़े। महिमा चौधरी के अनुसार यह उनके लिए सुविधाजनक था। इसके जरिए उन्हें जल्द और अच्छे पैसे मिलने लगे। महिमा चौधरी ने 1997 में फिल्म परदेस से अपने करियर की शुरुआत की थी।

when Mahima Chaudhary left bollywood and joined inauguration function for money
mahima chaudhary - फोटो : file photo

परदेस फिल्म में महिमा के साथ शाहरुख खान और अपूर्व अग्निहोत्री थे। शाहरुख जैसे बड़े स्टार के होने के बावजूद महिमा ने फिल्म से अपनी पहचान बनाई। फिल्म में भारतीय गांव की लड़की गंगा के उनके भारतीय किरदार ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया। महिमा पर फिल्माया गाया गाना 'आई लव माई इंडिया' समेत सारे गाने भी खूब मशहूर हुए। परदेस ने उनको मशहूर तो किया ही और भी बहुत कुछ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
when Mahima Chaudhary left bollywood and joined inauguration function for money
Mahima Chaudhary - फोटो : file photo

परदेस के लिए महिमा चौधरी को कई पुरस्कार मिले। फिल्मफेयर का बेस्ट डेब्यू अवार्ड उन्हें मिला। 1997 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में परदेस शामिल रही। महिमा को फिल्मी पंडितों ने 1997 की बॉलीवुड की खोज करार दिया। बॉलीवुड महिमा के बारे में बहुत बड़ा सोच रहा था, जबकि उनकी तकदीर उनके लिए कुछ और ही तय किए बैठी थी।

विज्ञापन
when Mahima Chaudhary left bollywood and joined inauguration function for money
mahima chaudhary - फोटो : file photo

परदेस के बाद महिमा चौधरी के हिस्से में नाकामयाबी ही ज्यादा आई। महिमा के पहली हिट के बाद फिल्में तो लगातार मिलीं लेकिन एक हिट के लिए वे तरसती रहीं। 'दाग' और 'धड़कन' से उनके हिस्से में थोड़ी सराहना आई। इसके बाद वो धीरे-धीरे साइड हीरोइन हो गईं। 2006 के बाद उन्हें छोटे-मोटे रोल मिलने भी बंद हो गए। 2008 में उनकी आई उनकी फिल्म 'गुमनाम' के बाद तो वो पर्दे से गायब ही हो गईं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed