{"_id":"58f0a7e24f1c1b9c36cf980d","slug":"when-mithun-chakraborty-became-helen-s-assistant","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिल्में ना मिलीं तो नाम बदल कर हेलन के साथ डांस करने लगा था ये हीरो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्में ना मिलीं तो नाम बदल कर हेलन के साथ डांस करने लगा था ये हीरो
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
Updated Fri, 14 Apr 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
मिथुन चक्रवर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक वक्त पर आकर मिथुन चक्रवर्ती ने बेशक खूब नाम और स्टारडम कमाया लेकिन कभी उन्होंने वो दिन भी देखे थे जब उन्हें इस बात की चिंता रहती थी कि क्या वो खाना भी खा पाएंगे या नहीं। ये वो दौर था जब फिल्मों में उनकी एंट्री नहीं हुई थी और वो स्टेज पर डांस करके अपनी जीविका कमा रहे थे।
मिथुन चक्रवर्ती
मिथुन पहले नक्सली थे लेकिन एक हादसे में भाई की मौत की वजह से उन्हें अपने परिवार के बीच लौटना पड़ा और यहीं से उनके ऊपर परिवार को संभालने की जिम्मेदारी आ गई। डांस का उन्हें बहुत शौक था और इसी के चलते उन्होंने स्टेज शोज से शुरूआत की।
इसके बाद उन्होंने एक्टिंग स्कूल में दाखिला लिया। वहां से निकलने के बाद मिथुन चक्रवर्ती को पहली फिल्म भी मिल गई।
ये भी पढें - शूटिंग करते करते इस हीरोइन से प्यार कर बैठे थे संजय दत्त, बन बैठे थे 'बागी'

ये फिल्म थी 'मृगया'। ये फिल्म ना सिर्फ जबरदस्त हिट रही बल्कि इसके लिए मिथुन को पहला नेशनल अवॉर्ड भी मिला। मिथुन को लगा कि अब तो जैसे उनके दिन फिर गए हैं। लेकिन ये क्या...पहली हिट के बाद तो जैसे मिथुन के पास फिल्मों का अकाल ही हो गया।
दो-तीन सालों तक उन्हें फिल्में नहीं मिलीं और जो एकाध फिल्म मिली वो चली नहीं। मिथुन जी-तोड़ संघर्ष कर रहे थे लेकिन कुछ हो नहीं पा रहा था और इसी की चिंता में उनका डांस का जुनून भी दम तोड़ रहा था।
ये भी पढें - प्रेग्नेंट हीरोइन से प्रोडयूसर ने करवाए ऐसे ऐसे सीन, जा पहुंची थी अस्पताल

उन दिनों बॉलीवुड की कैबरे डांसर हेलेन का चार्म खूब चरम पर था। हर फिल्म में हेलेन का एक ना एक गाना रखा जाता था और वो हिट भी होता था। चूंकि फिल्मों के लिए मिथुन का संघर्ष जारी था इसलिए उन्होंने सोचा कि डांस के शौक को ही पूरा कर लिया जाए।
बस यही सोचकर वो हेलेन के असिस्टेंट बन गए। उन्होंने अपना नाम भी बदलकर राना रेज रख लिया ताकि कोई पहचान ना पाए।
ये भी पढें - एक हिट देकर गुमनाम हुई 'तुम बिन' की ये हीरोइन, अब है अरबों के बिजनेस की मालकिन
बस यही सोचकर वो हेलेन के असिस्टेंट बन गए। उन्होंने अपना नाम भी बदलकर राना रेज रख लिया ताकि कोई पहचान ना पाए।
ये भी पढें - एक हिट देकर गुमनाम हुई 'तुम बिन' की ये हीरोइन, अब है अरबों के बिजनेस की मालकिन
विज्ञापन
मिथुन चक्रवर्ती
इसी बीच उन्हें अमिताभ बच्चन की एक फिल्म में छोटा सा रोल ऑफर हुआ। मिथुन के लिए ये ऑफर 'ऊंट के मुंह में जीरा' वाली स्थिति थी लेकिन कुछ ना करने से बेहतर है कुछ किया जाए..यही सोचकर मिथुन ने बिना देर किए वो मौका लपक लिया।