फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाअक्षय पर लगे थे रेप के आरोप, रद्द करनी पड़ी थी शादी

Tue, 09 Mar 2021 08:45 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Tue, 09 Mar 2021 08:45 AM IST
विज्ञापन
When Mithun Chakraborty Son Mahaakshay Chakraborty Face Rape Allegations Before His Marriage
मिथुन चक्रवर्ती और महाअक्षय चक्रवर्ती

अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं, जिसकी वजह है उनका भाजपा में शामिल होना। हाल ही में मिथुन चक्रवर्ती ने भाजपा पार्टी का दामन थामा है और इसके बाद से ही वो लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। लेकिन कुछ महीनों पहले अभिनेता के बेटे महाअक्षय (मिमोह) भी काफी सुर्खियों में छाये हुए थे। इतना ही नहीं मिमोह की शादी भी रद्द कर दी गई थी। हालांकि, बाद में मिमोह की शादी एक्ट्रेस मदालसा शर्मा से हो गई थी।

When Mithun Chakraborty Son Mahaakshay Chakraborty Face Rape Allegations Before His Marriage
मिमोह

बता दें कि मिमोह की शादी अभिनेत्री मदालसा शर्मा से तय की गई थी और शादी से 5 दिन पहले ही उनके ऊपर एक एक्ट्रेस ने रेप करने और जबरन अबॉर्शन कराने का आरोप लगाया था। इस मामले ने काफी तूल पकड़ा था और उस वक्त मिमोह सुर्खियों में बने हुए थे। पीड़िता ने जो शिकायत दर्ज कराई थी, उसमें उन्होंने बताया था कि, पीड़िता और महाअक्षय साल 2015 से रिलेशनशिप में थे। मिमोह ने उनसे शादी करने का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए थे। 

When Mithun Chakraborty Son Mahaakshay Chakraborty Face Rape Allegations Before His Marriage
मिमोह चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

मिमोह ने एक्ट्रेस को अपने घर मिलने के लिए बुलाया और उसे सॉफ्ट ड्रिंक में नशीली दवा दी थी। इसके बाद उन्होंने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी का झांसा देते रहे। मिमोह एक्ट्रेस के साथ 4 साल तक शारीरिक संबंध बनाते रहे। जब एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हुई तो महाअक्षय ने उसे अबॉर्शन करवाने के लिए दबाव डाला। लड़की नहीं मानी तो उसे कुछ पिल्स देकर अबॉर्शन करवा दिया। पीड़ित के मुताबिक, उसे नहीं पता था कि उसे दी जा रही पिल्स से अबॉर्शन हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
When Mithun Chakraborty Son Mahaakshay Chakraborty Face Rape Allegations Before His Marriage
मिथुन चक्रवर्ती और महाअक्षय चक्रवर्ती

तब मिमोह ने एक्ट्रेस से कहा कि वो अपने परिवार को मनाने की कोशिश कर रहे हैं । हमारी कुंडली नहीं मिल रही है इसलिए शादी नहीं हो सकती है । इसके बाद योगिता बाली ने एक्ट्रेस को कॉल कर धमकाया। योगिता ने कहा कि सपने में भी वो उनकी बहू नहीं बन सकती। साथ ही योगिता ने ये भी कहा कि मिथुन से कुछ ना कहे वर्ना उसके साथ ठीक नहीं होगा। जब एक्ट्रेस को मिमोह की शादी के बारे में पता चला तो वो डिप्रेशन में चली गईं।

विज्ञापन
When Mithun Chakraborty Son Mahaakshay Chakraborty Face Rape Allegations Before His Marriage
मिमोह और मदालसा शर्मा

मिमोह की शादी एक्ट्रेस मदालसा शर्मा से तय हुई थी। इतने गंभीर आरोपों के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि शादी टूट भी सकती है। लेकिन मिमोह की होने वाली सास शीला शर्मा ने बयान दिया था कि शादी तय तारीख, यानि 7 जुलाई को ही होने कराने के लिए कहा था। शादी की तैयारियां जोरों से चल रही थी। लेकिन पुलिस शादी समारोह में पहुंची तो शादी को रद्द करना पड़ा था। लेकिन इसके कुछ दिनों बाद महाअक्षय और मदालसा शर्मा ने हिंदू रिती रिवाजों से शादी रचाई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed