नयनतारा साउथ की सुपर स्टार अभिनेत्री हैं। उनका विवादों से पुराना नाता रहा है। इनदिनों वो निर्देशक विग्नेश शिवन के साथ सगाई को लेकर चर्चा में हैं। उनकी एसटीआर के साथ इंटीमेट तस्वीरें भी वायरल हो चुकी हैं। प्रभु देवा के साथ शादी की भी अफवाह उड़ चुकी है। मंदिर में प्रवेश नहीं मिलने और भक्तों पर भड़कने एवं क्रू को बुलाने को लेकर भी एक बार नयनतारा विवादों में आई थी। दरअसल, साल 2006 में फिल्म 'वल्लवन' की शूटिंग के दौरान नयनतारा, एसटीआर के प्यार में पड़ गईं थी। ब्रेकअप के बाद दोनों के इंटीमेट तस्वीरें वायरल हो गई थी। उस वक्त भी काफी विवाद हुआ था।
विवाद: जब नयनतारा को भक्तों ने नहीं करने दिया था मंदिर में प्रवेश, तब गुस्से में अभिनेत्री ने किया ये काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2009 की बात है। उस वक्त नयनतारा ओट्टापलम के पास बॉडीगार्ड नामक एक मलयालम फिल्म की शूटिंग कर रही थी। वह विशु (मलयालम नव वर्ष) पर केरल के किलिकाविल मंदिर में पूजा-अर्चना करने गई थीं। लेकिन उनको मंदिर में प्रवेश नहीं मिल पाया था।
दरअसल, नयनतारा ने सलवार और कमीज पहना था, लेकिन मंदिर के अधिकारियों का मानना था कि उनके कपड़े 'सभ्य' नहीं हैं। मंदिर में केवल साड़ी पहनने वाली महिलाओं को ही प्रवेश की अनुमति थी। जिसके बाद नयनतारा नाराज हो गई और उनकी मंदिर अधिकारियों और भक्तों से तीखी बहस हुई।
यहां तक की गुस्से में नयनतारा ने जबरन मंदिर में प्रवेश की भी कोशिश की थी। लेकिन मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ ने उन्हें घेर लिया था। इसके बाद नयनतारा को मंदिर में प्रवेश के नियमों को तोड़ने की कोशिश के लिए माफी मांगने को कहा गया।
पहले तो नयनतारा ने माफी मांगने से इंकार कर दिया और फिल्म के क्रू को भी बुला लिया। लेकिन, भक्तों की भीड़ को देखते हुए बाद में उनको माफी मांगनी पड़ी। हालांकि, बाद में उनके मैनेजर ने इस पूरे घटनाक्रम पर सफाई देते हुए कहा था कि यह मामला एक्ट्रेस की ड्रेस का नहीं, बल्कि मंदिर परिसर में कुछ लोगों द्वारा उन्हें छेड़ने का था।