फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब परवीन बाबी ने डैनी को बता दिया था अमिताभ बच्चन का एजेंट, ऐसा हो गया था माहौल

Sun, 04 Apr 2021 03:52 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sun, 04 Apr 2021 03:52 PM IST
विज्ञापन
When Parveen Babi Suspect Danny as Amitabh Bachchan's agent
परवीन बाबी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियां आईं, कई अभिनेत्रियां गईं और कई आज तक बॉलीवुड में पैर जमाए बैठी हैं। लेकिन जब बात 70 के दशक की बेहद खूबसूरत अदाकाराओं के बारे में की जाती है तो परवीन बाबी का नाम सबसे पहले जुबान पर आता है। परवीन बाबी अपने जमाने की ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं की छवि को बदलने में उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग दिया है। परवीन बाबी के जन्मदिन पर आपको बताएंगे उनसे जुड़ा एक खास किस्सा... 

When Parveen Babi Suspect Danny as Amitabh Bachchan's agent
डैनी, परवीन बाबी - फोटो : Instagram

यह तो सभी जानते ही हैं कि परवीन अपने दौर की हाएस्ट पेड एक्ट्रेस थी और उनका डैनी डेन्जोंगपा के साथ लव रिलेशन था। ये जानने के लिए आपको उस दौर की कोई गॉसिप मैग्जीन पढ़ने की जरूरत नहीं है, दोनों ने कभी अपने रिश्ते को नहीं छुपाया। डैनी आज भी परवीन बॉबी को ‘एक बेहतरीन इंसान’ बताते है। दोनों एक-दूसरे के साथ चार साल तक रिलेशनशिप में रहे।

When Parveen Babi Suspect Danny as Amitabh Bachchan's agent
परवीन बाबी - फोटो : फाइल

एक दिन डैनी ने यूं ही मस्ती में परवीन के घर पर रखा हुआ शंख बजा दिया। परवीन उस समय असामान्य रूप से घबरा गईं और तब डैनी को अहसास हुआ कि कुछ तो गड़बड़ है। वो इसकी गहराई में जाते उससे पहले ही चीजें और खराब होना शुरू हो गईं। परवीन बॉबी ने एक मैग्जीन में अमिताभ का इंटरव्यू पढ़ा, जिसमें अमिताभ ने बताया था कि उनके सबसे अच्छे दोस्तों में से डैनी भी एक हैं। यह जानकर परवीन शॉक में आ गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
When Parveen Babi Suspect Danny as Amitabh Bachchan's agent
परवीन बाबी, अमिताभ बच्चन - फोटो : फाइल

असल में अमिताभ और परवीन ने एक साथ कई फिल्में की थीं। ‘दीवार’, ‘मजबूर’, ‘नमक हलाल’, ‘अमर अकबर एंथनी’, ‘काला पत्थर’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में दोनों ने साथ काम किया। दोनों की जोड़ी को दर्शक पसंद भी खूब किया करते थे लेकिन फिर परवीन बॉबी अमिताभ पर खुलेआम आरोप लगाने लगीं कि वो उन्हें मार डालेंगे। उनको अमिताभ से डर लगने लगा। यह उस वक्त की बात है जब परवीन बाबी एक गंभीर मानसिक बीमारी पैरानॉइड सीजोफ्रेनिया से पीड़ित थीं।

विज्ञापन
When Parveen Babi Suspect Danny as Amitabh Bachchan's agent
परवीन बाबी - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं एक बार जब डैनी उनके घर आए और दरवाजे की घंटी बजाई  तो परवीन ने दरवाज़ा नहीं खोला और चिल्लाकर बोलीं- अंदर मत आना, तुम अमिताभ बच्चन के एजेंट हो। इसके बाद परवीन बॉबी ने डैनी से किनारा करना शुरू कर दिया। वक़्त के साथ-साथ डैनी अपनी गर्लफ्रेंड किम और परवीन बॉबी कबीर बेदी की तरफ बढ़ गईं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed