बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो शाहिद कपूर का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा। खासकर करीना कपूर खान और प्रियंका चोपड़ा से उनके रिश्ते ने खूब सुर्खियां बटोरीं। शाहिद को लेकर करीना और प्रियंका के बीच हुई कैट फाइट भी काफी चर्चा में रही। जब ये दोनों साथ करण जौहर के शो कॉफी विद करण में पहुंची थीं तो कई लोग इन्हें साथ देखकर चौंक गए थे।
जब एक साथ करण के शो में पहुंची थीं प्रियंका और करीना, एक्स ब्वॉयफ्रेंड शाहिद के सवाल पर ऐसा था दोनों का रिएक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीना के साथ अपनी कैट फाइट को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने कहा था, 'मुझे लगता है कि हमने एक-दूसरे को भी नहीं जान पाए। जैसे, हमने कभी एक-दूसरे के साथ पर्याप्त समय नहीं बिताया। लेकिन जब हमने ऐसा किया, तब हम वास्तव में साथ रहने लगे। लेकिन जब तक हम ऐसा नहीं हुआ था, तब तक लोगों ने इसे लेकर खूब बातें बनाईं।'
जब करण जौहर ने उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड को लेकर सवाल किया तो प्रियंका ने कहा कि उनके और करीना की दोस्ती के बीच कभी ये मुद्दा नहीं आया। उन्होंने कहा, 'वास्तव में, यह विवाद का मुद्दा नहीं था बल्कि यह समानता का एकमात्र बिंदु था।'
View this post on Instagram
A post shared by Big Bollywood (@bigbollywoodpage) on
बता दें कि शाहिद कपूर लंबे समय तक करीना कपूर खान के साथ रिलेशन में रहे थे। दोनों का रिश्ता टूट जाने के बाद शाहिद ने प्रियंका चोपड़ा को डेट करना शुरू कर दिया था, लेकिन ये रिश्ता भी ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया।
साल 2012 में शाहिद से ब्रेकअप के बाद करीना ने सैफ अली खान से शादी रचा ली थी। तीन साल बाद शाहिद कपूर भी मीरा कपूर के साथ रिश्ते में बंद गए थे। वहीं साल 2018 में प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस का हाथ थाम लिया था।
कोरोना की वैक्सीन के लिए पत्नी के साथ मिलकर रक्तदान करेंगे ये अभिनेता, बीते दिनों जीती कोविड-19 से जंग