इन दिनों देश के ज्यादातर लोग अपने घर में हैं। ऐसे में आम से लेकर खास तक, हर कोई सोशल मीडिया पर अपना ज्यादातर समय बिता रहा है। यही वजह है जो सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह के ट्रेंड चल रहे हैं। इनमें से एक #MeAt20 ट्रेंड भी हैं। इस ट्रेंड के जरिए लोग सोशल मीडिया पर अपनी 20 साल पुरानी तस्वीरें और वीडियो साझा कर रहे हैं। बॉलीवुड के कई सितारे भी अपनी तस्वीर साझा कर चुके हैं।
20 साल की उम्र में ऐसे दिखते थे संजय मिश्रा, शादी में डांस करते हुए वीडियो हुआ वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वहीं बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार संजय मिश्रा ने भी अपने 20 साल पुराने लुक का खुलासा किया है। दरअसल उन्होंने #MeAt20 के जरिए अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर अपना 20 साल पुराना एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वह काफी अलग लुक में किसी शादी में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो के साथ उन्होंने काफी मजेदार कैप्शन भी दिया है।
संजय मिश्रा ने ट्विटर पर जो वीडियो साझा किया है उसमें वह अपने किसी खास की शादी में नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में वह आंखों पर काला चश्मा लगाए, कलरफुल शर्ट और व्हाइट पैंट पहने अपने दोस्त के साथ डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'तब भी नाचते थे अब भी नाचते है #MeAt20 म्यूजिक वहीं हैं बस चाल बदल गई हैं'।
तब भी नाचते थे अब भी नाचते है #MeAt20 😎 music वहीं हैं बस चाल बदल गई हैं 🕺🎈🌸#WatchTillTheEnd Thank you कविता दीदी & Naresh Gaur for this video pic.twitter.com/8ufHeakabR
संजय मिश्रा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। तमाम सोशल मीडिया यूजर्स और उनके फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बात दें सजंय मिश्रा बॉलीवुड के शानदार कलाकारों में से हैं। उन्होंने बड़े पर्दे पर अपनी कॉमेडी से हमेशा लाखों दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई।
बात करें सजंय मिश्रा की आखिरी फिल्मी की तो वह आखिरी बार फिल्म कामयाब में नजर आए थे। उनकी यह फिल्म शाहरुख और गौरी खान के प्रोड्क्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले रिलीज की गई। उनकी यह फिल्म बीती 6 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म कामयाब का निर्देशन हार्दिक मेहता ने किया था। इस फिल्म को लेकर दर्शकों की मिलीजुली प्रतिक्रिया देखने को मिली।
पढ़ें: अपनी ही फिल्मों के निर्देशक को दिल दे बैंठीं थीं ये छह अभिनेत्रियां, फिर रचाई शादी