साउथ इंडियन अभिनेत्रियों की खूबसूरती के चर्चे देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में हैं। इन अभिनेत्रियों की पहचान अब साउथ इंडियन सिनेमा ही नहीं बल्कि बॉलीवुड और हॉलीवुड में भी होने लगी है। ऐसे में इन अभिनेत्रियों की सफलता के लिए इनका सबसे ज्यादा समर्थन करती हैं इस सभी की मां। इस पैकेज में हम आपको ऐसी ही 10 साउथ इंडियन अभिनेत्रियों की मां से मिलवाएंगे। जो खूबसूरती में अपनी बेटियों को भी मात देती हैं।
खूबसूरती में अपनी बेटियों से भी आगे हैं दक्षिण भारतीय अभिनेत्रियों की मांएं, एक तो खुद रह चुकी हैं अभिनेत्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साउथ इंडियन इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने अजय देवगन के साथ फिल्म सिंघम से बॉलीवुड में कदम रखा था। काजल की मां सुमन अग्रवाल भी बेटी की ही तरह खूबसूरत हैं। इतना ही नहीं काजल की मां बेटी को हर कदम पर सपोर्ट भी करती हैं। वो काजल की बिजनेस मैनेजर भी हैं। हालांकि काजल की मम्मी को बहुत कम ही कहीं स्पॉट किया जाता है।
इलियाना डिक्रूज
अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज बेहद खूबसूरत हैं, लेकिन इस मामले में उनकी मां समीरा डिक्रूज बेटी से दो कदम आगे ही हैं। इलियाना की मां पेशे से डिजाइनर हैं और हैदराबाद में इलियाना के नाम का ही एक लाइफस्टाइल स्टोर चलाती हैं।
अनुष्का शेट्टी
बाहुबली फेम एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी खुद जितनी साधारण हैं, उतनी ही साधारण उनकी मां प्रफुल्ला शेट्टी भी हैं। प्रफुल्ला शेट्टी लाइम लाइट से तो काफी दूर रहती हैं लेकिन अक्सर वो अपनी बेटी के साथ कई फंक्शंस में नजर आती रहती हैं।
हंसिका मोटवानी
अभिनेत्री हंसिका मोटवानी सिर्फ साउथ इंडियन ही नहीं बल्कि इंडियन टेलीविजन का भी जाना माना नाम हैं। हंसिका ने रुपहले पर्दे पर बाल कलाकार के रूप में कदम रखा था। हंसिका का सपोर्ट भी उनकी मां ने किया। हंसिका की मां मोना मोटवानी भी हंसिका की तरह ही बेहद खूबसूरत हैं।