फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमिताभ बच्चन ने बढ़ाया 'एक कदम, इंसानियत की ओर', हाथ जोड़कर कहा- हमें इंसान होना चाहिए

Sun, 26 Apr 2020 09:20 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 26 Apr 2020 09:20 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Shares Kavita about the corona warriors
amitabh bachchan - फोटो : Social Media

कोरोना वायरस से देश को बचाने के लिए इस समय बॉलीवुड साथ मिलकर काम कर रहा है। एक तरफ जहां बॉलीवुड लोगों से घर में रहने की अपील कर रहा है तो वहीं दूसरी ओर गरीबों की आर्थिक मदद में सहायता भी दे रहे हैं। इस बीच अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर कोरोना वॉरियर्स का हौसला बढ़ाया है।

Amitabh Bachchan Shares Kavita about the corona warriors
Amitabh Bachchan - फोटो : Social Media

अमिताभ बच्चन की ये कविता कोरोना वॉरियर्स और इंसानियत को समर्पित है। कविता कुछ इस तरह है- अपनी मां की कोख से पैदा होते ही मुझे डॉक्टर ने अपनी सरपरस्त हथेलियों में संभाला। जब होश भी न संभाला था एक नर्स ने अपने मुलायम हाथों से मुझे नहलाया। अपनी उंगली से मेरी उंगली पकड़कर एक टीचर ने मुझे अ, आ, इ, ई, उ, ऊ लिखना सिखाया। 

Amitabh Bachchan Shares Kavita about the corona warriors
Amitabh Bachchan - फोटो : Social Media

उन्होंने कहा- मेरी सलामती हमेशा उस बस के ड्राइवर के सुरक्षित हाथों में थी, जो मुझे स्कूल से लाता, ले जाता था, जब मैं खाना खाता मैं निश्चिंत था कि वो मेरे भरोसेमंद हाथों से ही बना था। हमें हमेशा उन हाथों की जरूरत पड़ी है। और अब भी पड़ेगी, उन भरोसेमंद हाथों की उन सरपरस्त हथेलियों की, मार्गदर्शक उंगलियों की। आज हाथ धोना, सामाजिक दूरी बनाना सर्वोपरि है। और आज मैं अपने हाथ जोड़कर आपसे विनती कर रहा हूं कि हमें इंसानियत से हाथ नहीं धोना चाहिए। हमें इंसान होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Shares Kavita about the corona warriors
Amitabh Bachchan - फोटो : Social Media

अमिताभ बच्चन की ये कविता खूब पसंद की जा रही है। कुछ ही देर में इस ट्वीट को 1400 लोगों ने पसंद किया है। साथ ही फैंस कमेंट कर अपनी राय भी जाहिर कर रहे हैं। बता दें इस कविता में केवल अमिताभ बच्चन की आवाज आ रही है। वुजुअल में तमाम तरह के लोगों की तस्वीरों का प्रयोग किया गया है।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan Shares Kavita about the corona warriors
Amitabh Bachchan - फोटो : Social Media

इससे पहले अमिताभ बच्चन ने कोरोना को लेकर एक ट्वीट किया था। आमिताभ ने ट्वीट किया था, 'जूरी के देवियों और सज्जनों, इस घंटे की खबर...ब्रेकिंग न्यूज...क्या आप यकीन करेंगे। एक चमगादड़ जलसा में तीसरे फ्लोर पर मेरे कमरे में घुस आया। बड़ी मुश्किल से उसे बाहर निकाला। कोरोना पीछा छोड़ ही नहीं रहा।' हालांकि इस ट्वीट के बाद उन्हें खूब ट्रोल किया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed