{"_id":"600bcac570484332fb01c206","slug":"when-priyanka-chopra-talks-about-her-sex-life-in-front-of-karan-johar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब प्रियंका ने अपनी 'बेहद निजी' जिंदगी पर किया था खुलासा, करण जौहर के सामने कबूली थी ऐसी-ऐसी बातें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब प्रियंका ने अपनी 'बेहद निजी' जिंदगी पर किया था खुलासा, करण जौहर के सामने कबूली थी ऐसी-ऐसी बातें
हिंदी सिनेमा के दिग्गज नायकों के आगे डटकर खड़ी रहने वाली और सलमान खान की फिल्म को ना कहने वालीं प्रियंका चोपड़ा सिनेमा की शीर्ष अभिनेत्री रही हैं। उन्होंने न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड में भी अपने अभिनय का परचम लहराया है। और अब प्रियंका अपनी शादीशुदा लाइफ खुशी से जी रही हैं। ये बात तो सभी जानते हैं कि प्रियंका हमेशा से ही बेबाक रही हैं।
2 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : instagram
तभी तो वह कुछ बोलने से नहीं कतरातीं। जहां एक तरफ लोग अपनी निजी जिंदगी पर बात करना कम ही पसंद करते हैं वहीं दूसरी तरफ प्रियंका ऐसी अभिनेत्री हैं जो अपने सेक्स लाइफ पर बात करने से भी नहीं शरमाती हैं। ऐसा ही कुछ हुआ करण जौहर के शो कॉफी विद करण के सीजन पांच में। इस शो में प्रियंका ने अपनी सेक्स लाइफ पर खुलकर बात की थी। चलिए जानते हैं प्रियंका ने क्या कुछ कहा था।
3 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : instagram
प्रियंका करण जौहर के टॉक शो 'कॉफी विद करण' में पहुंची थीं। जहां करण ने उनसे ऐसे सवाल पूछे कि उन्हें जवाब देना ही पड़ा और प्रियंका की सारी पोल खुल गई। वैसे करण जौहर अपने शो पर आने वाले हर गेस्ट से इस तरह के सवाल जरूर पूछते हैं। और कई बार तो ये शो विवादों के घेरे में भी आ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हरमन बावेजा, प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : फाइल फोटो
करण ने प्रियंका से उनकी सेक्स लाइफ के बारे में सवाल करते हुए पूछा कि क्या आपने कभी लाइट ऑन करके शारीरिक संबंध बनाए हैं? क्या ब्रेकअप के बाद ब्वॉयफ्रेंड को किस किया है? क्या बाथरूम में किसी के साथ नहाई हैं? करण ने प्रियंका से और भी कई तरह के सवाल किए थे।
विज्ञापन
5 of 5
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस
- फोटो : इंस्टाग्राम
इन सब सवालों के जवाब प्रियंका ने हां में दिया। उनके ये जवाब सुनकर करण जौहर भी हैरान रह गए। प्रियंका बतौर निर्माता अपनी मां के साथ अब तक भोजपुरी फिल्म 'बम बम बोल रहा है काशी', मराठी फिल्में 'वेंटिलेटर' और ‘फायरब्रांड’ के अलावा हिंदी फिल्म 'द स्काई इज पिंक' बना चुकी हैं। उनकी फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' भी रिलीज हो चुकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।