फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब एक जबरा फैन ने सलमान खान पर किया था डंडे से वार, वजह जानकर खुद हैरान हो गए थे 'भाईजान'

Mon, 17 May 2021 03:25 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Mon, 17 May 2021 03:25 PM IST
विज्ञापन
When Radhe Actor Salman Khan's Fan Hit On His Back Sohail Khan Calls The Police
सलमान खान

सुपरस्टार सलमान खान की फैन फॉलोइंग किसी से छिपी नहीं है। उनके फैंस उनकी फिल्म देखने के लिए बेताब रहते हैं। इसका सीधा उदाहरण तो हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'राधे' ही है। फिल्म के रिलीज होते ही इतने लोग एक साथ देख रहे थे कि जी फाइव का सर्वर क्रैश कर गया था। फिल्मों को देखने के साथ ही सलमान के फैंस उनके दीदार के लिए भी खासे उत्सुक रहते हैं। भाईजान की फिल्म हिट हो या उन्हें किसी त्योहार की बधाई देनी हो फैंस सलमान के घर के आगे पहुंच जाते हैं। इस बार कोरोना महामारी को देखते हुए सलमान खान ने अपने फैंस से अपील की थी कि वो अपने घर में ही रहें। लेकिन कई बार सेलेब्स को कुछ फैंस ऐसे भी मिलते हैं जो उनकी समझ से भी परे होते है। ऐसा ही एक शख्स सलमान खान को भी मिला था, जिसने उनकी कमर पर डंडे से वार कर दिया था। सिर्फ यही नहीं, बात इतनी बिगड़ गई थी कि मामले को शांत कराने के लिए मुंबई पुलिस को दखल देना पड़ा था। तो आज आपको हम बताने जा रहे हैं ये किस्सा...

When Radhe Actor Salman Khan's Fan Hit On His Back Sohail Khan Calls The Police
सलमान खान, सोहेल खान

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये घटना सुबह-सुबह हुई थी। उस वक्त सोहेल खान जॉगिंग करके वापस घर आ रहे थे कि उन्होंने देखा कि एक लड़का उनके घर की ओर मुंह करके खड़ा है और और वो उनके भाई सलमान खान को अपशब्द कह रहा है। 

When Radhe Actor Salman Khan's Fan Hit On His Back Sohail Khan Calls The Police
सलमान खान, सोहेल खान

भाई के लिए लड़के के मुंह से अपशब्द सुन सोहेल खान को काफी गुस्सा आया लेकिन फिर भी उन्होंने शांति से उससे पूछा कि वो ऐसा क्यों कर रहा है। तो सोहेल की बात का जवाब ना देते हुए वो लड़का उनसे बद्तमीजी करने पर उतारू हो गया। उस लड़के की ऐसी बद्तमीजी सोहेल से सही नहीं गई और उन्होंने उसे एक थप्पड़ जड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
When Radhe Actor Salman Khan's Fan Hit On His Back Sohail Khan Calls The Police
सलमान खान

पूरा वाकया देख रहे वॉचमैन ने सलमान खान की बिल्डिंग गैलेक्सी अपार्टमेंट में फोन खटका दिया और उन्हें पूरा किस्सा बताया। उस वक्त सलमान घर पर ही थे और वो फौरन नीचे आए। सलमान के आने से पहले ही उस लड़के के साथ उसके कुछ दोस्त भी सोहेल से झगड़ा करने के लिए वहां पहुंच गए थे। कहा जाता है कि उन्हीं में से एक लड़के ने सलमान की कमर पर डंडे से जोरदार वार तक कर दिया था।

विज्ञापन
When Radhe Actor Salman Khan's Fan Hit On His Back Sohail Khan Calls The Police
सलमान खान

हालांकि, इसके बाद सलमान-सोहेल ने भी उन लड़कों की जमकर धुनाई कर दी। लेकिन मामला को बढ़ता देख पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने जब लड़कों से पूछताछ की, तो पता चला कि वो सभी लड़के सलमान खान के फैंस हैं और करीब छह घंटों से उन्हें देखने के लिए उनका इंतजार कर रहे थे। जब लंबे इंतजार के बाद भी सलमान उन्हें नहीं दिखे तो उनमें से एक लड़का अपनी भड़ास निकालने के लिए उनके घर के बाहर भाईजान को अपशब्द कहने लगा था। जब इस बात की खबर सलमान को लगी कि वो उनके फैन है तो उन्होंने पुलिस से कहा कि उनके खिलाफ कोई सख्त एक्शन ना लिया जाए और उन्हें सिर्फ एक चेतावनी देकर छोड़ दें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed