फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब डांस करते हुए फट गई थी रणवीर की पैंट, दीपिका ने सरेआम इवेंट में की थी सिलाई

Fri, 03 Jan 2020 06:39 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 03 Jan 2020 06:39 AM IST
विज्ञापन
When ranveer singh pants were torn while dancing, deepika padukone stitched in a public event
deepika ranveer - फोटो : social media

बॉलीवुड के मशहूर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। दोनों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री को भी बेहद पसंद किया जाता है। हाल में दीपिका ने अपने पति के बारे में खुलासा कर सबको चौंका दिया। उन्होंने बताया कि एक इवेंट में डांस करते हुए रणवीर की पैंट फट गई थी।

When ranveer singh pants were torn while dancing, deepika padukone stitched in a public event
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

द कपिल शर्मा शो में पहुंचीं दीपिका पादुकोण ने अपने जिंदगी के कई राज साझा किए। इस दौरान उन्होंने रणवीर सिंह का एक किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि पति ऊटपटांग हरकतों के चलते उन्हें हमेशा सावधान रहना पड़ता है।

When ranveer singh pants were torn while dancing, deepika padukone stitched in a public event
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका ने कहा, 'हम बार्सिलोना के एक म्यूजिक फेस्टिवल में थे। वहां रणवीर अजीब से डांस स्टेप कर रहे थे और उन्होंने ढीली सी पैंट पहनी हुई थी। अचानक से मैंने कुछ अजीब सी आवाज सुनी। उनकी पैंट फट गई थी। मैं बीच फेस्टिवल में उनकी पैंट सिलने लगी थी और लोग मेरे चारों ओर नाच रहे थे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
When ranveer singh pants were torn while dancing, deepika padukone stitched in a public event
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण नए घर को लेकर चर्चा में आए हैं। दीपिका पादुकोण का घर मुंबई के प्रभादेवी स्थित ब्यूमोंड टॉवर में हैं । इस 33 फ्लोर ऊंची बिल्डिंग में दीपिका का फ्लैट 26वें माले पर है । दीपिका ने ये फ्लैट साल 2010 में 16 करोड़ रुपये का खरीदा था। अब इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, रणवीर सिंह ने इसी बिल्डिंग में चार बीएचके एक फ्लैट किराए पर ले लिया है ।

विज्ञापन
When ranveer singh pants were torn while dancing, deepika padukone stitched in a public event
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

रणवीर ने ये फ्लैट तीन साल के लिए लिया है । इस फ्लैट के एक महीने का किराया 7.97 लाख रुपये है । रणवीर ने ये फ्लैट अपने लिए लिया है या किसी काम से, इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है । बता दें कि रणवीर और दीपिका ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2018 में शादी कर ली थी ।

शादी के 8 साल बाद मां बनीं थीं गुल पनाग, दुनिया से 6 महीने तक बेटे को छिपाकर रखा था
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed