फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संजय खान ने सरेआम की थी जीनत अमान की पिटाई, बहता रहा खून पर किसी ने नहीं की मदद

Fri, 03 Jan 2020 06:23 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 03 Jan 2020 06:23 AM IST
विज्ञापन
Sanjay Khan Birthday Special when he beat up Zeenat Aman in a hotel
zeenat aman, sanjay khan - फोटो : file photo

हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में संजय खान बतौर एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रहे। उन्होंने 1964 में फिल्म हकीकत से डेब्यू किया। 3 दशक के करियर में उन्होंने करीब 30 फिल्मों में एक्टिंग की। संजय खान फिल्मों के अलावा अपनी लव स्टोरी की वजह से भी चर्चा में रहे। आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ा ऐसा ही एक किस्सा।

Sanjay Khan Birthday Special when he beat up Zeenat Aman in a hotel
sanjay khan - फोटो : social media

संजय खान और गुजरे जमाने की एक्ट्रेस जीनत अमान के अफेयर के किस्से बॉलीवुड के गलियारों में उस वक्त खूब गूंजते थे। खबरें तो यहां तक थीं कि जीनत अमान ने शादीशुदा संजय खान से गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। 1980 में जीनत की जिंदगी में एक्टर संजय खान की एंट्री हुई। फिल्म अब्दुल्लाह के सेट से दोनों के अफेयर के किस्से शुरू हुए।

Sanjay Khan Birthday Special when he beat up Zeenat Aman in a hotel
Sanjay Khan

एक मैगजीन के मुताबिक, संजय और जीनत उस वक्त अक्सर हर पार्टी और इवेंट में साथ नजर आते थे। जबकि संजय पहले से शादीशुदा थे और उनके तीन बच्चे भी थे। अब्दुल्लाह फिल्म की शूटिंग खत्म करने के बाद जीनत दूसरी फिल्मों में बिजी हो गईं। संजय हमेशा से गुस्सैल रहे हैं। इसी बीच एक दिन उन्होंने जीनत को फोन किया और एक गाने की शूटिंग के लिए कहा। डेट्स की कमी के चलते जीनत ने शूटिंग से मना कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjay Khan Birthday Special when he beat up Zeenat Aman in a hotel
sanjay khan - फोटो : social media

बस फिर क्या था संजय खान, जीनत पर भड़क उठे और फोन पर ही खूब खरी खोटी सुनाईं। सेट से जीनत जैसे ही फ्री हुईं वो संजय के घर पहुंचीं। जहां उन्हें पता चला कि संजय तो होटल ताज में पार्टी कर रहे हैं। जीनत होटल पहुंचीं। उनको देखते ही संजय ने सबके सामने उनकी बुरी तरह से पिटाई कर दी थी। इस दौरान होटल का पूरा स्टाफ भी वहीं था। इस दौरान संजय की पत्नी जरीन ने भी अपने पति का साथ दिया। जीनत उस समय खून से लतपथ थीं और उनके आंखों से आंसू भी बह रहे थे।

विज्ञापन
Sanjay Khan Birthday Special when he beat up Zeenat Aman in a hotel
sanjay khan daughter

जीनत को इस चोट से उभरने में 8 साल का समय लग गया था लेकिन फिर भी उन्होंने संजय के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं कराई। जीनत के डॉक्टर ने Cine Blitz को बताया कि यह पहली बार नहीं था जब इस आदमी ने जीनत को मारा था। इसके पहले भी जीनत की आंख और पसलियों में उसने जोर से मारा था। मैंने जीनत को एक्स-रे कराने के लिए भी कहा था क्योंकि मुझे डर था कि उनकी पसलियों में क्रेक आ गया है।

अभिनेता कुशल पंजाबी की खुदकुशी के बाद पिता का खुलासा, बताया एक रात पहले क्या हुआ था?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed