सब्सक्राइब करें

जब सारा अली खान ने करीना को कहा था 'आंटी', पिता सैफ अली खान ने दी थी ये हिदायत

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 30 Nov 2020 08:49 PM IST
विज्ञापन
When Sara Ali Khan Said Aunty To Her Step Mother Kareena Kapoor Khan Here Is What Saif Ali Khan Reacted
सारा अली खान, करीना कपूर खान - फोटो : फाइल फोटो

सैफ अली खान और करीना कपूर खान बॉलीवुड के पावर कपल में शुमार होते हैं। लेकिन सैफ की जिंदगी में करीना से पहले अभिनेत्री अमृता सिंह थीं। दरअसल सैफ अली खान ने अपने करियर के शुरुआती दौर से अमृता सिंह के साथ शादी की थी। अमृता से सैफ के दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान हैं। ऐसे में सैफ की पहली पत्नी अमृता के बच्चे और सैफ की दूसरी पत्नी करीना के बीच कैसा रिश्ता है इसको लेकर अक्सर सवाल खड़े होते रहते हैं।

Trending Videos
When Sara Ali Khan Said Aunty To Her Step Mother Kareena Kapoor Khan Here Is What Saif Ali Khan Reacted
सारा अली खान, करीना कपूर खान - फोटो : Instagram

सारा और करीना को कई बार सार्वजनिक जगहों पर साथ देखा गया है। दोनों की ही बॉन्डिंग हमेशा काफी अच्छी दिखती है। लेकिन एक बार सारा ने करीना को आंटी कह दिया था। उस समय उनके पिता सैफ अली खान ने उन्हें एक हिदायत दी थी। इस बारे में सारा ने खुद एक शो के दौरान बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
When Sara Ali Khan Said Aunty To Her Step Mother Kareena Kapoor Khan Here Is What Saif Ali Khan Reacted
सारा अली खान - फोटो : instagram

दरअसल सारा अपने पिता के साथ करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में शामिल हुई थीं। इस दौरान उन्होंने कई बातों का खुलासा किया। उन्होंने ये भी बताया कि वो करीना को क्या कहकर बुलाती हैं। शो के दौरान करण ने सारा से पूछा कि क्या सैफ ने कभी उन्हें कहा कि करीना को छोटी मां बोलो? इस बात का जवाब सारा ने बड़ी ही बेबाकी से दिया।

When Sara Ali Khan Said Aunty To Her Step Mother Kareena Kapoor Khan Here Is What Saif Ali Khan Reacted
सारा अली खान - फोटो : PTI

सारा ने इस सवाल के जवाब में कहा कि अगर वह करीना को छोटी मां कहेंगी तो एक्ट्रेस को नर्वस ब्रेकडाउन हो जाएगा। आगे सारा ने बताया कि शुरू में उन्हें समझ नहीं आता था कि वह करीना को क्या कहकर बुलाएं। 'मैं सोचती थी कि उनको क्या कहूंगी करीना या आंटी। लेकिन मेरे पिता बोले कि तुम करीना को आंटी तो कभी मत बोलना।'

विज्ञापन
When Sara Ali Khan Said Aunty To Her Step Mother Kareena Kapoor Khan Here Is What Saif Ali Khan Reacted
सारा अली खान - फोटो : instagram/saraalikhan95

इसके बाद सारा ने बताया कि वो अब करीना को 'के' या 'करीना' ही कहती हैं। सारा ने बताया कि मेरा और करीना का रिलेशन कभी कन्फ्यूजिंग नहीं रहा है। उन्होंने मुझसे कहा था कि देखो तुम्हारी मां बहुत अच्छी हैं। मैं चाहती हूं कि हम दोस्त रहें। और वाकई में सारा और करीना दोस्तों की तरह ही रहती भी हैं। दोनों कई बार अलग- अलग शो में एक दूसरे सपोर्ट करती हुई और एक दूसरे की तारीफें करती हुई भी नजर आ चुकी हैं।

पढ़ें: 'द कपिल शर्मा शो' में भारती सिंह नहीं आएंगी नजर! अब तक ये कलाकार भी कह चुके हैं अलविदा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed